घर पर ही करें फैटी लिवर और प्री-डायबिटीज़ की पहचान, शरीर में दिखते हैं ये लक्षण
घर पर ही करें फैटी लिवर और प्री-डायबिटीज़ की पहचान, शरीर में दिखते हैं ये लक्षण
बिना ब्लड टेस्ट के लिवर की सेहत और प्री-डायबिटीज़ के बारे में अंदाज़ा लगाया जा सकता है. शरीर में दिखने वाले कुछ लक्षण इंसुलिन रेजिस्टेंस और फैटी लिवर की ओर इशारा कर सकते हैं। चलिए जानते हैं घर पर फैटी लिवर और प्री डायबिटीज का पता कैसे लगाएं?
Published : Mar 02, 2026 01:41 pm IST, Updated : Mar 02, 2026 01:48 pm IST
1/6Image Source : FREEPIK
बिना ब्लड टेस्ट के लिवर की सेहत और प्री-डायबिटीज़ के बारे में अंदाज़ा लगाया जा सकता है. शरीर में दिखने वाले कुछ लक्षण इंसुलिन रेजिस्टेंस और फैटी लिवर की ओर इशारा कर सकते हैं। चलिए जानते हैं घर पर फैटी लिवर और प्री डायबिटीज का पता कैसे लगाएं?
2/6Image Source : FREEPIK
अगर पेट बहुत ज्यादा बाहर निकला हुआ और छूने पर सख्त महसूस हो, तो यह संकेत हो सकता है कि अंगों के आसपास फैट जमा हो रहा है। यह स्थिति फैटी लिवर और मेटाबॉलिक समस्याओं से जुड़ी हो सकती है।
3/6Image Source : FREEPIK
छोटे-छोटे उभरे हुए मस्सेनुमा स्किन ग्रोथ, जिन्हें स्किन टैग कहा जाता है, इंसुलिन रेजिस्टेंस का शुरुआती संकेत माने जाते हैं। टखनों के पास लाल/बैंगनी महीन रेखाएं: पैरों, खासकर टखनों के आसपास लाल या बैंगनी छोटी लाइनें दिखना भी ब्लड सर्कुलेशन और इंसुलिन रेजिस्टेंस से जुड़ी समस्या का संकेत हो सकता है।
4/6Image Source : FREEPIK
जब आपका चेहरा फूला हुआ लगे और चीकबोन्स स्पष्ट न दिखें तो यह फैटी लिवर के लक्षण हो सकते हैं। जब लिवर गंभीर रूप से प्रभावित होता है तो वह ठीक से काम नहीं कर पाता जिससे शरीर में लसिका का संतुलन बिगड़ता है और चेहरे के ऊतकों में तरल पदार्थ जमा होने के कारण सूजन आ जाती है
5/6Image Source : UNSPLASH
अगर आपका ब्लड प्रेशर लगातार 140/90 mmHg से ऊपर रहता है (जैसे 145 या 150), तो यह इंसुलिन रेजिस्टेंस की विशेषताओं में से एक हो सकता है और दिल के लिए भी जोखिम भरा है।
6/6Image Source : UNSPLASH
फैटी लिवर और प्री डायबिटीज के लक्षण को कम करने के लिए नियमित रूप से एक्सरसाइज करें। शुगर और रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट कम लें। ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर की नियमित जांच करवाएं। किसी भी लक्षण को नजरअंदाज न करें और जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ से सलाह लें।