डायबिटीज के मरीज बनाकर खा लें ये चूर्ण, कम होने लगेगा बढ़ा शुगर
डायबिटीज के मरीज बनाकर खा लें ये चूर्ण, कम होने लगेगा बढ़ा शुगर
Jamun Ki Guthali Ka Power In Diabetes: आयुर्वेद में जामुन और जामुन की गुठलियों को भी डायबिटीज में फायदेमंद बताया गया है। स्वामी रामदेव ने बताया शुगर को कम करने वाला चूर्ण कैसे बनाएं और इसे कैसे खाएं?
Published : Sep 04, 2025 01:58 pm IST, Updated : Sep 04, 2025 01:58 pm IST
1/5Image Source : Freepik
आयुर्वेदिक में डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए कई असरदार उपाय बताए गए हैं। स्वामी रामदेव के मुताबिक जामुन और जामुन की गुठलियां दोनों ही डायबिटीज के रोगियों के लिए दवा की तरह काम करती हैं। इससे पैंक्रियाज में बीटा सेल्स एक्टिव होता है जिससे इंसुलिन बनने में मदद मिलती है।
2/5Image Source : Freepik
ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए डायबिटीज के रोगियों को रोजाना कुछ जामुन जरूर खानी चाहिए। अगर जामुन का सीजन नहीं है तो आप जामुन की गुठली को धोकर सुखा लें और इसका पाउडर बना लें। इस खास पाउडर से शुगर कम होने लगेगी।
3/5Image Source : Freepik
जामुन की गुठलियों के पाउडर में थोड़े सूखे करेले के टुकड़े, काली जीरी, चिरायता और कुटकी भी सुखाकर पीस लें। इससे ये चूर्ण मधुमेह के रोगियों के लिए दवा का काम करेगा। सारी चीजों को बारीक पीसकर इसका उपयोग करें।
4/5Image Source : Freepik
तैयार किए गए जामुन की गुठली के चूर्ण को शुगर के मरीज रोजाना सुबह खाली पेट या रात में सोने से पहले आधा चम्मच खा लें। गुनगुने पानी के साथ चूर्ण खाना अच्छा होता है। इससे ब्लड शुगर धीरे-धीरे डाउन होने लग जाएगा।
5/5Image Source : Freepik
स्वामी रामदेव की मानें तो जामुन का ये पाउडर पैंक्रियाज को मजबूत बनाता है। इससे इंसुलिन अच्छा बनता है और शुगर कम होता है। ये चूरन मेटाबॉलिज्म को भी बेहतर बनाता है। इसे रोजाना खाने से बहुत फायदा होगा।