पोषण का खजाना है ये छोटा सा फल, निरोग रहने के लिए आज से डाइट में करें शामिल
पोषण का खजाना है ये छोटा सा फल, निरोग रहने के लिए आज से डाइट में करें शामिल
खुबानी (Apricots) न केवल स्वाद में लाजवाब होती हैं, बल्कि सेहत का खजाना भी हैं। चाहे आप इन्हें ताजा खाएं या सूखा, ये शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाती हैं।
Published : Jan 30, 2026 05:50 pm IST, Updated : Jan 30, 2026 05:50 pm IST
1/5Image Source : Freepik
खुबानी (Apricots) न केवल स्वाद में लाजवाब होती हैं, बल्कि सेहत का खजाना भी हैं। चाहे आप इन्हें ताजा खाएं या सूखा, ये शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाती हैं।
2/5Image Source : Freepik
खुबानी में विटामिन A और बीटा-कैरोटीन भरपूर मात्रा में होता है। यह आंखों की कोशिकाओं को सुरक्षित रखने और उम्र के साथ कम होने वाली दृष्टि को रोकने में मदद करती है।
3/5Image Source : Freepik
इसमें मौजूद विटामिन C और E त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद हैं। यह सूरज की हानिकारक UV किरणों और प्रदूषण से होने वाले नुकसान से बचाती है, जिससे चेहरे पर नेचुरल चमक आती है और झुर्रियां कम होती हैं।
4/5Image Source : Freepik
खुबानी में पोटैशियम काफी मात्रा में पाया जाता है। पोटैशियम रक्त वाहिकाओं को आराम देता है और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करता है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।
5/5Image Source : Freepik
सूखी खुबानी आयरन का बहुत अच्छा स्रोत है। जिन लोगों को एनीमिया या खून की कमी है, उनके लिए इसका सेवन बहुत लाभकारी होता है।