Published : Sep 18, 2025 12:03 pm IST, Updated : Sep 18, 2025 12:03 pm IST
1/5Image Source : FREEPIK
अगर हाई यूरिक एसिड की समस्या पर समय रहते काबू नहीं पाया गया, तो आपकी सेहत बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। आइए पोषक तत्वों से भरपूर खाने-पीने की कुछ ऐसी चीजों के बारे में जानते हैं, जो यूरिक एसिड के स्तर को कंट्रोल करने में कारगर साबित हो सकती हैं।
2/5Image Source : FREEPIK
यूरिक एसिड को बॉडी से बाहर निकालने के लिए विटामिन सी से भरपूर फूड्स को कंज्यूम किया जा सकता है। हाई यूरिक एसिड की समस्या को दूर करने के लिए आप संतरे, मौसंबी, कीनू, अनानास और कीवी जैसे फलों का सेवन कर सकते हैं।
3/5Image Source : FREEPIK
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सेब का सिरका भी हाई यूरिक एसिड की समस्या से छुटकारा दिलाने में कारगर साबित हो सकता है। एक गिलास गुनगुने पानी में एक स्पून सेब का सिरका मिला लीजिए। डॉक्टर की सलाह लेकर आप इस तरह से सेब के सिरके को अपने डाइट प्लान का हिस्सा बना सकते हैं।
4/5Image Source : FREEPIK
ओमेगा-3 फैटी एसिड रिच फूड्स यूरिक एसिड के स्तर को कंट्रोल करने में मददगार साबित हो सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अलसी के बीज, चिया सीड्स और अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है।
5/5Image Source : FREEPIK
हाई यूरिक एसिड की समस्या से छुटकारा पाने के लिए सही मात्रा में और सही तरीके से ही खाने-पीने की इन चीजों को डाइट प्लान में शामिल करना चाहिए। ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।