हीमोग्लोबिन हो गया है कम तो इन चीजों को तुरंत डाइट में करें शामिल, शरीर में तेजी से बढ़ेगा खून
हीमोग्लोबिन हो गया है कम तो इन चीजों को तुरंत डाइट में करें शामिल, शरीर में तेजी से बढ़ेगा खून
जब शफल: अपने डाइट में खट्टे फल (संतरे, नींबू), बेरीज़, टमाटर, शिमला मिर्च और ब्रोकली शामिल करें। विटामिन सी आयरन के रीर में हीमोग्लोबिन कमी होने लगती है तो एनीमिया की संभावना तेजी से बढ़ जाती है। अगर आपके शरीर में हीमोग्लोबिन कम है तो ऐसे में चलिए जानते हैं डाइट में किन फूड्स को शामिल करने से इसकी कमी पूरी हो सकती है।
Published : Aug 28, 2025 08:33 am IST, Updated : Aug 28, 2025 08:37 am IST
1/5Image Source : freepik
हीमोग्लोबिन लाल रक्त कोशिकाओं में पाया जाने वाला एक प्रोटीन है। यह प्रोटीन फेफड़ों से ऑक्सीजन को शरीर के सभी अंगों तक पहुँचाने का काम करता है। लेकिन जब शरीर इसकी कमी होने लगती है तो एनीमिया की संभावना तेजी से बढ़ जाती है। अगर आपके शरीर में हीमोग्लोबिन कम है तो ऐसे में चलिए जानते हैं डाइट में किन फूड्स को शामिल करने से इसकी कमी पूरी हो सकती है।
2/5Image Source : freepik
हरी पत्तेदार सब्ज़ियाँ: पालक, मेथी और ब्रोकली जैसी हरी पत्तेदार सब्ज़ियाँ आयरन, फ़ोलेट और विटामिन सी के बेहतरीन स्रोत हैं, जो शरीर में हीमोग्लोबिन लेवल को बढ़ाती है। आयरन लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है, जबकि फ़ोलेट नई कोशिकाओं के निर्माण में सहायक है।
3/5Image Source : freepik
फल: डाइट में खट्टे फल (संतरे, नींबू), बेरीज़, टमाटर, शिमला मिर्च और ब्रोकली शामिल करें। विटामिन सी आयरन के अवशोषण को बढ़ाता है, जिससे आपके शरीर के लिए आयरन का प्रभावी ढंग से इस्तेमाल करना आसान हो जाता है।
4/5Image Source : freepik
फलियाँ और बीन्स: दाल, छोले और राजमा जैसी फलियाँ और बीन्स आयरन, प्रोटीन और फ़ोलेट से भरपूर होती हैं। अपनी डाइट में इन प्रोटीन स्रोतों को शामिल करने से हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में काफ़ी मदद मिल सकती है।
5/5Image Source : unsplash
सी फूड्स: सी फूड्स जैसे सैल्मन, टूना और सार्डिन जैसी विभिन्न प्रकार की फिश में आयरन और विटामिन बी12 की अच्छी मात्रा होती है, जो हीमोग्लोबिन लेवल को तेजी से बढाती हैं। ये मछलियां ओमेगा-3 फैटी एसिड से भी भरपूर होती हैं और हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देती हैं।