Published : Jun 29, 2025 09:53 pm IST, Updated : Jun 29, 2025 09:53 pm IST
1/5Image Source : INDIA TV
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मॉनसून का मौसम आंखों की सेहत के लिए काफी ज्यादा नुकसानदायक साबित हो सकता है। अगर आप अपनी आंखों को इंफेक्शन से बचाना चाहते हैं, तो आपको कुछ छोटी-छोटी टिप्स को फॉलो करना शुरू कर देना चाहिए।
2/5Image Source : Freepik
मॉनसून में आपको अपने हाथों को सैनिटाइज करते रहना चाहिए। हैंड वॉश कर अपने हाथों को साफ-सुथरा रखने की कोशिश करें। हवा में नमी की वजह से बैक्टीरिया तेजी से फैलता है और यही वजह है कि इस मौसम में आई इंफेक्शन का खतरा भी कई गुना बढ़ जाता है।
3/5Image Source : Freepik
बारिश के मौसम में जब भी बाहर निकलें, तब चश्मा जरूर पहनें। चश्मा पहनकर आप अपनी आंखों को इंफेक्शन से बचा सकते हैं। इसके अलावा आई इंफेक्शन से बचने के लिए आपको अपने तौलिए को किसी के साथ भी शेयर नहीं करना चाहिए।
4/5Image Source : Freepik
क्या आप भी मेकअप करते हैं और ब्रश, आइलाइनर और मस्कारा यूज करते हैं? अगर हां, तो मेकअप की इन चीजों को डिसइंफेक्ट जरूर करें। इसके अलावा आई इंफेक्शन से बचने के लिए अपनी इन चीजों को दूसरों के साथ शेयर न करें।
5/5Image Source : AI Generated
मॉनसून के मौसम में अपने हाथों को बार-बार आंखों पर न लगाएं। आंखों पर हाथ लगाने की आदत या फिर आंखों को मसलने की आदत आंखों के इंफेक्शन के खतरे को बढ़ा सकती है। ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।