इन लोगों के लिए हल्दी वाला दूध होता है नुकसानदायक, भूलकर भी नहीं पीना चाहिए
इन लोगों के लिए हल्दी वाला दूध होता है नुकसानदायक, भूलकर भी नहीं पीना चाहिए
हल्दी वाला दूध सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। यह एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है, शरीर में दर्द और सूजन को कम करता है। लेकिन, कुछ स्थितियों में इसे पीना नुकसानदेह हो सकता है। चलिए जानते हैं किन लोगों को हल्दी वाला दूध नहीं पीना चाहिए?
Published : Feb 06, 2026 11:31 pm IST, Updated : Feb 06, 2026 11:37 pm IST
1/4Image Source : FREEPIK
हल्दी वाला दूध सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। यह एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है, शरीर में दर्द और सूजन को कम करता है। लेकिन, कुछ स्थितियों में इसे पीना नुकसानदेह हो सकता है। चलिए जानते हैं किन लोगों को हल्दी वाला दूध नहीं पीना चाहिए?
2/4Image Source : freepik
शरीर की गर्मी बढ़ाता है: हल्दी वाला दूध शरीर की गर्मी बढ़ा सकता है। हल्दी में मौजूद करक्यूमिन नामक एंटीऑक्सीडेंट गर्म होता है जो पेट को गर्म करने नुकसान पहुंचा सकता है। इससे मुंह में छाले, शरीर पर दाने और कई स्किन से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं। इसलिए, अगर आपको गर्म चीजों से नुकसान होता है तो, आपको हल्दी वाला दूध पीने से बचना चाहिए।
3/4Image Source : freepik
लिवर और पेट की बीमारियों में नुकसानदेह: हल्दी वाला दूध गर्माहट पैदा करने के साथ शरीर के पीएच को भी खराब कर सकता है। ऐसे में ज्यादा हल्दी वाला दूध पीने से लोगों के पेट में सूजन, एसिड रिफ्लक्स और दस्त जैसी पाचन संबंधी समस्याएं महसूस हो सकती हैं। इसके अलावा जिन लोगों को लिवर से जुड़ी समस्याएं होती हैं उन्हें भी हल्दी वाला दूध पीने से बचना चाहिए क्योंकि ये लिवर के काम काज को बिगाड़ सकता है जिससे आपको कई समस्याएं हो सकती हैं।
4/4Image Source : freepik
बिना गॉलब्लेडर वाले न पिएं: पित्ताशय की समस्याओं वाले लोगों को हल्दी वाला दूध पीने से बचना चाहिए। गॉलब्लेडर पाचन तंत्र का वो हिस्सा है जिसका मुख्य काम पित्त को संग्रहित करना है। पित्त आपके पाचन तंत्र को फैट को तोड़ने में मदद करता है और कोलेस्ट्रॉल, बिलीरुबिन के लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। तो, इन तमाम कारणों से से आपको हल्दी वाला दूध पीने से बचना चाहिए।