Published : Nov 06, 2024 03:04 pm IST, Updated : Nov 06, 2024 03:04 pm IST
1/6Image Source : SOCIAL
आवंला को गुणों की खान यूं नहीं कहते हैं। इसमें विटामिन सी, पोटैशियम, कैल्शियम, , आयरन और फाइबर जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। चलिए आपको बताते हैं आवंला किन बीमारियों में फायदेमंद हैं और इसका सेवन कैसे किया जाये?
2/6Image Source : social
बदलते मौसम के कारण कई बार गले में खराश की समस्या हो जाती है। इस समस्या के लिए आंवला काफी फायदेमंद है। हल्दी, आंवला, काली मिर्च को बराबर मात्रा में लेकर पीस लें। इसके बाद इस पाउडर का 1-2 ग्राम शहद या घी के साथ चाट लें।
3/6Image Source : social
अगर आप कब्ज की समस्या से परेशान हैं तो आंवला का सेवन आपके लिए लाभकारी हो सकता है. थोड़ा सा त्रिफला पाउडर में आमला मिलाकर खाएं।
4/6Image Source : social
आंवला में मौजूद फाइबर शरीर के स्लो मेटाबॉलिज्म को मजबूत बनाता है। जिससे वजन तेजी से कम होता है। वजन कम करने के लिए आप आमला का जूस पियें। आमा का जूस बनाने के लिए 2 आमला को छीलकर उसके बीज को निकाल लें. अब एक गिलास पानी में आमला के टुकड़े नमक. 2 काली मिर्च और अदरक का टुकड़ा पीस लें. अब इसे छानकर पियें।
5/6Image Source : social
रोग प्रातिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए रोजाना सुबह आंवला का जूस पियें इससे इम्यूनिटी बूस्ट होगी। इसके साथ ही कई बीमारियों से भी निजात मिलेगा।
6/6Image Source : social
आंवला के सेवन से स्किन से जुड़ी कई समस्या भी दूर होती है। विटामिन सी से भरपूर यह फल कोलेजन को बढ़ाता है और झाई झुर्रियों से स्किन का बचाव करता है। इसलिए अपनी डाइट में आंवला का इस्तेमाल ज़रूर करें।