सावन शिवरात्रि के दिन करें ये काम, दूर होगी शादी में आ रही हर बाधा
सावन शिवरात्रि के दिन करें ये काम, दूर होगी शादी में आ रही हर बाधा
अगर आपके विवाह में किसी भी तरह की रुकावट या परेशानियां आ रही हैं तो सावन शिवरात्रि के दिन इन आसान उपायों को जरूर करें। ऐसा करने से शादी में आ रही बाधा दूर होती हैं।
Published : Aug 11, 2026 12:03 am IST, Updated : Aug 11, 2026 12:03 am IST
1/6Image Source : PEXELS
11 अगस्त 2026 को सावन शिवरात्रि मनाई जाएगी। ज्योतिष शास्त्र में सावन शिवरात्रि अत्यंत ही फलदायी माना जाता है। इस दिन शिव जी और माता पार्वती की पूजा करने से चंद्र, शनि, राहु और केतु जैसे ग्रहों का अशुभ प्रभाव कम हो जाता है। वहीं अगर आपकी शादी में रुकावटें चल रही हैं तो सावन शिवरात्रि के दिन इन खास उपायों को जरूर करें।
2/6Image Source : PEXELS
अगर बार-बार आपका रिश्ता टूट जाता है या मनपसंद पार्टनर नहीं मिल रहा तो सावन शिवरात्रि के ये आसान उपाय जरूर करें। कहा जाता है कि इन उपायों से शादी की अड़चनें दूर होती हैं और पति-पत्नी का रिश्ता भी मजबूत बनता है।
3/6Image Source : PEXELS
सावन शिवरात्रि के भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करें। ऐसा करने से सुखी दांपत्य जीवन का आशीर्वाद मिलता है और शादी में आ रही बाधाएं भी दूर हो जाती हैं।
4/6Image Source : PEXELS
मनचाहा जीवनसाथी और शादी में आ रही रुकावटें को दूर करने के लिए सावन शिवरात्रि पर केसर से मिला दूध चढ़ाएं। इस दौरान 'ॐ गौरीशंकराय नमः' मंत्र का 108 बार जाप करें।
5/6Image Source : FILE IMAGE
इसके साथ ही सावन शिवरात्रि के दिन पांच बेलपत्रों पर अपनी इच्छा लिखकर शिवलिंग को अर्पित करें। इन उपायों को करने से शादी-विवाह में आ रही रुकावटें दूर होती हैं।
6/6Image Source : PEXELS
सावन शिवरात्रि के दिन उपवास रखें और विधिपूर्वक शिवलिंग की पूजा करें। ऐसा करने से शीघ्र विवाह का योग बनता है।