बासी मुंह अमरूद का पत्ता चबाने से क्या क्या फायदे होते हैं?
बासी मुंह अमरूद का पत्ता चबाने से क्या क्या फायदे होते हैं?
सुबह बासी मुंह अमरूद के 2-3 पत्ते चबाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स, विटामिन-C, फ्लेवोनोइड्स, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं।
Published : Jul 29, 2026 05:42 pm IST, Updated : Jul 29, 2026 05:42 pm IST
1/5Image Source : Magnific
अमरूद के पत्तों में ऐसे कंपाउंड पाए जाते हैं जो शरीर में अल्फा-ग्लूकोसिडेज एंजाइम को रोकते हैं, जिससे खाने के बाद ब्लड शुगर का लेवल अचानक नहीं बढ़ता।
2/5Image Source : Magnific
अमरूद के पत्तों में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो पेट के हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करते हैं। यह गैस, एसिडिटी, अपच और दस्त जैसी समस्याओं में बहुत राहत पहुंचाता है।
3/5Image Source : Magnific
पत्तियों के रोगाणुरोधी गुण मुंह के छाले, मसूड़ों से खून आना, पायरिया और सांसों की बदबू को दूर करने में बहुत प्रभावी हैं। इसे चबाने से दांत दर्द में भी राहत मिलती है।
4/5Image Source : Magnific
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो बासी मुंह अमरूद के पत्ते चबाएं। इससे मेटाबॉलिज्म तेज होता है। यह कॉम्प्लेक्स कार्ब्स को शुगर में बदलने से रोकता है, जिससे फैट जमा नहीं होता।
5/5Image Source : Magnific
नियमित रूप से सुबह अमरूद के पत्ते खाने से शरीर का बैड कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स कम होते हैं, जो दिल की सेहत के लिए काफी फायदेमंद है।