ताड़गोला खाने से क्या फायदा होता है? जानें एक दिन में कितना खाएं?
ताड़गोला खाने से क्या फायदा होता है? जानें एक दिन में कितना खाएं?
गर्मियों में मिलने वाला आइस एप्पल यानी ताड़गोला स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में पानी, इलेक्ट्रोलाइट्स, विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं। तेज गर्मी में यह शरीर को अंदर से ठंडक पहुंचाने का काम करता है। चलिए जानते हैं इसके फायदे
Published : May 26, 2026 09:08 pm IST, Updated : May 26, 2026 09:09 pm IST
1/5Image Source : UNSPLASH
गर्मियों में मिलने वाला आइस एप्पल यानी ताड़गोला स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में पानी, इलेक्ट्रोलाइट्स, विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं। तेज गर्मी में यह शरीर को अंदर से ठंडक पहुंचाने का काम करता है। चलिए जानते हैं इसके फायदे
2/5Image Source : UNSPLASH
पेट के लिए फायदेमंद: गर्मियों के मौसम में आइस एप्पल पेट की सेहत के लिए अमृत के समान है। इसकी तासीर बेहद ठंडी होती है जो पेट की जलन, एसिडिटी और भारीपन को तुरंत शांत करता है। इसमें मौजूद पानी और पोषक तत्व पाचन को दुरुस्त रखकर शरीर को हाइड्रेट रखते हैं।
3/5Image Source : UNSPLASH
त्वचा को रखता है हेल्दी: आइस एप्पल में विटामिन C होता है, जो 'कोलेजन' बनाने की प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाता है. यह त्वचा की बनावट और उसके लचीलेपन को बनाए रखने में मदद करता है। इसमें पानी की मात्रा भी काफ़ी ज़्यादा होती है, जो त्वचा की कोशिकाओं को अंदर तक हाइड्रेटेड रखने में मदद करती है।
4/5Image Source : UNSPLASH
शरीर को रखे हाइड्रेटेड: ताड़गोला गर्मियों के मौसम में शरीर को हाइड्रेटेड रखने और ऊर्जा देने का एक बेहतरीन प्राकृतिक विकल्प है। इसमें मौजूद लगभग 90% पानी और प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट्स (जैसे सोडियम और पोटेशियम) डिहाइड्रेशन, अत्यधिक थकान और मांसपेशियों की ऐंठन से बचाने में बेहद मददगार होते हैं।
5/5Image Source : UNSPLASH
इम्यून करता है बूस्ट: ताड़गोला विटामिन सी से भरपूर होता है। यह विटामिन शरीर में श्वेत रक्त कोशिकाओं (WBCs) को बढ़ाने और उन्हें मजबूत करने में मदद करता है, ताकि आपका शरीर मौसमी बीमारियों और संक्रमणों से सुरक्षित रह सके।