रोजाना अंकुरित मूंग खाने से क्या क्या फायदे मिलते हैं?
रोजाना अंकुरित मूंग खाने से क्या क्या फायदे मिलते हैं?
अंकुरित मूंग को आयुर्वेद और आधुनिक पोषण विज्ञान दोनों में "सुपरफूड" माना जाता है। जब मूंग को अंकुरित किया जाता है, तो इसके पोषक तत्वों की शक्ति कई गुना बढ़ जाती है। ऐसे में चलिए जानते हैं रोजाना अंकुरित मूंग खाने से क्या क्या फायदे मिलते हैं।
Published : Feb 20, 2026 10:18 am IST, Updated : Feb 20, 2026 10:18 am IST
1/5Image Source : Freepik
अंकुरित होने की प्रक्रिया में मूंग में मौजूद फाइबर की मात्रा बढ़ जाती है। यह कब्ज को दूर करता है और मेटाबॉलिज्म को तेज करता है। इसमें मौजूद एंजाइम्स भोजन को आसानी से पचाने में मदद करते हैं।
2/5Image Source : Freepik
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो यह सबसे अच्छा नाश्ता है। इसमें कैलोरी बहुत कम होती है। प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होने के कारण इसे खाने के बाद लंबे समय तक भूख नहीं लगती।
3/5Image Source : Freepik
अंकुरित मूंग में साधारण मूंग की तुलना में विटामिन और मिनरल्स की मात्रा बढ़ जाती है। विटामिन C इम्यूनिटी बढ़ाता है। जबकि विटामिन A आंखों की रोशनी के लिए अच्छा है। इसमें मौजूद आयरन खून की कमी को दूर करता है।
4/5Image Source : Freepik
यह शरीर में बढ़े हुए बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है। इससे दिल की बीमारियों का खतरा काफी कम हो जाता है।
5/5Image Source : Freepik
अंकुरित मूंग में भारी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो बढ़ती उम्र के असर को कम करते हैं। इसमें मौजूद 'बायोटिन' बालों को टूटने से रोकता है और उन्हें घना बनाता है।