रोजाना 30 मिनट कूदना आपकी सेहत के लिए एक बेहतरीन वर्कआउट हो सकता है। यह एक बेहतरीन फुल-बॉडी वर्कआउट है, जिससे शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं। चलिए जानते हैं कूदने के हेल्थ बेनिफिट्स।
Published : Jul 21, 2026 04:09 pm IST, Updated : Jul 21, 2026 04:09 pm IST
1/5Image Source : Magnific
30 मिनट तक लगातार कूदने से लगभग 300 से 400 कैलोरी तक बर्न हो सकती हैं। यह वजन घटाने और पेट की चर्बी कम करने में बहुत मददगार माना जाता है।
2/5Image Source : Magnific
कूदने से दिल की धड़कन तेज होती है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने और दिल की बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद करता है।
3/5Image Source : Magnific
यह वर्कआउट मुख्य रूप से आपकी पिंडलियों, जांघों, हिप्स, कोर और कंधों को मजबूत बनाता है।
4/5Image Source : Magnific
जंपिंग एक हाई-इम्पैक्ट एक्सरसाइज है। इससे हड्डियों की डेंसिटी बढ़ती है, जिससे ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों का खतरा कम होता है।
5/5Image Source : Magnific
नियमित रूप से कूदने से फेफड़ों की क्षमता बढ़ती है, जिससे शरीर का स्टैमिना तेजी से सुधरता है।