सिरका के फायदे क्या हैं, इसे कैसे और कितना इस्तेमाल करना चाहिए
सिरका के फायदे क्या हैं, इसे कैसे और कितना इस्तेमाल करना चाहिए
Sirka Ke Fayde: सिरका न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्कि इससे बाल, त्वचा, हार्ट और दिमाग की कई बीमारियों में फायदा मिलता है। जानिए सिरका के फायदे क्या हैं और इसका इस्तेमाल कैसे करना चाहिए?
Published : Mar 24, 2026 11:54 am IST, Updated : Mar 24, 2026 11:54 am IST
1/5Image Source : Freepik
आयुर्वेद और ग्रीस चिकित्सा पद्धति में सिरका का इस्तेमाल लंबे समय से होता रहा है। सिरका के कई फायदे हैं। इसका उपयोग इंफेक्शन से बचने, खांसी और नजला दूर करने और बालों को स्वस्थ बनाने के लिए किया जाता है। इसके अलावा सिरका का उपयोग हार्ट और डायबिटीज में भी फायदेमंद माना जाता है।
2/5Image Source : Freepik
एसिटिक एसिड शरीर में इंसुलिन के प्रभाव को तेज करता है, जिससे ब्लड शुगर को कंट्रोल करना आसान हो जाता है। सिरका को खाने में कई तरह से उपयोग किया जा सकता है। अचार बनाने, दूध फाड़कर पनीर बनाने, सलाद के ऊपर, स्प्राउट्स में या किसी दूसरी डिश में हल्का खट्टा स्वाद लाने के लिए सिरके का उपयोग कर सकते हैं।
3/5Image Source : Freepik
सिरके को दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इसके उपयोग से एथेरोस्क्लेरोसिस की समस्या कम हो सकती है। एथेरोस्क्लेरोसिस खून की धमनियों की दीवारों में फैट, कोलेस्ट्रॉल जमने और उसके सिकुड़ने की स्थिति को कहते हैं। एथेरोस्क्लेरोसिस होने पर ब्लड प्रेशर हाई होने के साथ हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।
4/5Image Source : Freepik
किडनी की पथरी की समस्या में भी सिरका बचाव करता है। सिरका में एंटी-नेफ्रोलिथियासिस गुण पाए जाते हैं जो किडनी की समस्याओं से छुटकारा दिलाते हैं और किडनी फंक्शन को बेहतर बनाते हैं। सलाद के ऊपर विनेगर डाल सकते हैं। सिरके वाली प्याज खाने में टेस्टी लगती है।
5/5Image Source : Freepik
सिरका का इस्तेमाल करने से वजन कम करने में भी मदद मिलेगी। मोटापे से परेशान लोगों को सिरके का इस्तेमाल खाने में जरूर करना चाहिए। इससे ट्राइग्लिसराइड्स यानि वसा की बढ़ती मात्रा को कंट्रोल किया जा सकता है और मेटबोलिजम प्रक्रिया में सुधार आता है। सिरका खाने से शरीर पर जमी चर्बी कम होने लगती है।