Published : Apr 06, 2025 08:19 pm IST, Updated : Apr 06, 2025 08:19 pm IST
1/5Image Source : Freepik
क्या आपको भी यही लगता है कि बादाम खाने से आपकी सेहत पर सिर्फ पॉजिटिव असर पड़ता है? अगर हां, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए। जरूरत से ज्यादा बादाम का सेवन करने से आपकी सेहत को कुछ साइड इफेक्ट्स का सामना भी करना पड़ सकता है।
2/5Image Source : Freepik
जरूरत से ज्यादा बादाम खाने की वजह से आपकी गट हेल्थ बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पांच-छह से ज्यादा बादाम को रेगुलरली कंज्यूम करने से गैस, ब्लोटिंग यानी पेट फूलना, अपच जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
3/5Image Source : Freepik
ज्यादा मात्रा में इस ड्राई फ्रूट का सेवन करने की वजह से आप मोटापे की चपेट में भी आ सकते हैं। अगर आप अपनी वेट लॉस जर्नी को आसान बनाना चाहते हैं, तो आपको सही मात्रा में और सही तरीके से ही इस ड्राई फ्रूट को अपने डाइट प्लान का हिस्सा बनाना चाहिए।
4/5Image Source : Freepik
क्या आप जानते हैं कि ज्यादा मात्रा में बादाम खाने की वजह से किडनी स्टोन का खतरा भी बढ़ सकता है? दरअसल, इस ड्राई फ्रूट में ऑक्सालेट पाया जाता है। यही वजह है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर बादाम को लिमिट में रहकर ही कंज्यूम करने की सलाह देते हैं।
5/5Image Source : Freepik
एक दिन में 4-6 बादाम खाए जा सकते हैं। बादाम को पानी में भिगोकर कंज्यूम करना सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।