1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. हेल्थ
  4. एक्सरसाइज करते वक्त दिखें ये लक्षण तो तुरंत रुक जाएं, हो सकता है हार्ट अटैक

एक्सरसाइज करते वक्त दिखें ये लक्षण तो तुरंत रुक जाएं, हो सकता है हार्ट अटैक

Heart Attack During Exercise: खुद को फिट रखने के लिए घंटों एक्सरसाइज कर रहे हैं और अचानक आपके दिल की धड़कन तेज हो जाए। तो क्या इसे सिर्फ एक्सरसाइज का पेन समझेंगे या ये दिल के लिए कोई चेतावनी भी हो सकती है। अगर ये लक्षण दिखाई दें तो सावधान हो जाना चाहिए।

Written By: Bharti Singh
Published : Sep 30, 2025 11:54 am IST,  Updated : Sep 30, 2025 11:54 am IST
डॉ निमित सी शाह, कंसल्टेंट इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट,सैफी अस्पताल, मुंबई ने बताया कि ज्यादा एक्सरसाइज के साथ आराम में कमी और रिकवरी पीरियड कई बार गंभीर मेडिकल कंडीशन पैदा कर सकती है। फिटनेस के लिए एक्सरसाइज जरूरी है लेकिन एक्सरसाइज के वक्त ऐसे लक्षण दिखाई दें तो रुक जाना चाहिए और डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
1/5 Image Source : Freepik

शरीर जब एक्टिव होता है तो सीने में दर्द, जकड़न, जलन या दबाव जैसा महसूस हो सकता है। ये हार्ट से जुड़े लक्षणों में सबसे आम है। ऐसा हार्ट पर दबाव पड़ने से भी हो सकता है। ऐसा महसूस होने पर तुरंत रुक जाना चाहिए।
2/5 Image Source : Freepik
शरीर जब एक्टिव होता है तो सीने में दर्द, जकड़न, जलन या दबाव जैसा महसूस हो सकता है। ये हार्ट से जुड़े लक्षणों में सबसे आम है। ऐसा हार्ट पर दबाव पड़ने से भी हो सकता है। ऐसा महसूस होने पर तुरंत रुक जाना चाहिए।
अगर आपको सांस लेने में तकलीफ हो रही है। चक्कर आने या सिर हल्का होने के साथ-साथ व्यायाम करते समय सांस लेने में परेशानी हो रही है। तो ये हार्ट संबंधी समस्या की ओर संकेत हो सकता है।
3/5 Image Source : Freepik
अगर आपको सांस लेने में तकलीफ हो रही है। चक्कर आने या सिर हल्का होने के साथ-साथ व्यायाम करते समय सांस लेने में परेशानी हो रही है। तो ये हार्ट संबंधी समस्या की ओर संकेत हो सकता है।
असामान्य थकान भी हार्ट की ओर ध्यान देने वाला लक्षण हैं। अचानक से बहुत तेज थकान होना खासतौर से जब बिना मेहनत के ऐसा हो तो ये हार्ट संबंधी समस्याओं का संकेत हो सकता है। बहुत तेज ठंडा पसीना आना भी ध्यान देने वाला लक्षण है।
4/5 Image Source : Freepik
असामान्य थकान भी हार्ट की ओर ध्यान देने वाला लक्षण हैं। अचानक से बहुत तेज थकान होना खासतौर से जब बिना मेहनत के ऐसा हो तो ये हार्ट संबंधी समस्याओं का संकेत हो सकता है। बहुत तेज ठंडा पसीना आना भी ध्यान देने वाला लक्षण है।
अनियमित हार्ट बीट भी खतरा माना जाता है। इसके अलावा चक्कर आना भी हार्ट में सही तरीके से खून न पहुंच पाने का संकेत है। फिजिकल एक्टिविटी के दौरान असामान्य रूप से हार्ट बीट बढ़ना खतरनाक हो सकता है।
5/5 Image Source : Freepik

Advertisement