What To Eat In Loose Motion Diarrhea: गर्मी आते ही दस्त की समस्या बढ़ जाती है। अगर आपको भी ऐसी परेशानी हो रही है तो जानिए दस्त होने पर क्या खाना चाहिए, जिससे पेट को आराम मिले।
Published : Apr 20, 2026 12:53 pm IST, Updated : Apr 20, 2026 12:53 pm IST
1/5Image Source : Freepik
गर्मी में पेट खराब, उल्टी-दस्त की समस्या काफी परेशान करती है। इस परेशानी से बचने के लिए बाहर का खाना खाने से बचना चाहिए। दस्ते के कारण पाचन कमजोर हो जाता है। इसलिए कुछ खास चीजों को डाइट में शामिल करें।
2/5Image Source : Freepik
दस्त होने पर दूध की बजाय खाने में दही और छाछ शामिल करें। दही में प्रोबायोटिक होते हैं जो आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाकर पाचन में मदद करते हैं।
3/5Image Source : Freepik
दस्त में BRAT फूड को डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है। इसमें पके केले, चावल, सेब की चटनी और टोस्ट खाने चाहिए।
4/5Image Source : Freepik
दस्त होने पर मूंग दाल की पतली खिचड़ी या ओट्स खाना फायदेमंद होता है। खाना जल्दी पचता है और पेट के लिए हल्का और पौष्टिक होता है।
5/5Image Source : Freepik
दस्त होने पर लगातार इलेक्ट्रोलाइट घोल (ORS) पीते रहें। इसके अलावा नारियल पानी और नींबू पानी पीते रहें। इससे डिहाइड्रेशन से बचा जा सकता है।