रोजाना ग्रीन टी पीने से क्या होता है, सेहत को मिलते हैं कौन से फायदे?
रोजाना ग्रीन टी पीने से क्या होता है, सेहत को मिलते हैं कौन से फायदे?
ग्रीन टी का सेवन ज़्यादातर लोग वजन कम करने के लिए करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं यह हरी चाय सिर्फ मोटापे के लिए ही फायदेमंद नहीं है। इसका सेवन कर आप कई समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। तो, चलिए जानते हैं ग्रीन टी पीने से क्या होता है
Published : Mar 25, 2025 06:16 pm IST, Updated : Mar 25, 2025 06:21 pm IST
1/6Image Source : social
ग्रीन टी का सेवन ज़्यादातर लोग वजन कम करने के लिए करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं यह हरी चाय सिर्फ मोटापे के लिए ही फायदेमंद नहीं है। इसके सेवन से आपकी सेहत को कई फायदे हो सकते हैं। रिसर्चगेट पर प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, कैमेलिया साइनेंसिस पौधे से प्राप्त ग्रीन टी कई पोषक तत्वों से भरपूर है। इसका सेवन कर आप कई समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। तो, चलिए जानते हैं ग्रीन टी पीने से क्या होता है
2/6Image Source : SOCIAL
अगर आप हर समय लो फील करते हैं और बहुत ज़्यादा आलस आता है तो डाइट में ग्रीन टी को ज़रूर शामिल करे। ग्रीन टी का सेवन करने से मेटाबॉलिज़्म बेहतर होता है जिससे शरीर को ऊर्जा मिलती है और आप हर समय एक्टिव रहेंगे
3/6Image Source : SOCIAL
अगर वजन बहुत तेजी से बढ़ रहा है तो अपनी डाइट में इस जादुई चाय को ज़रूर शामिल करना चाहिए। इसका सेवन करने से आपका मेटाबॉलिज़्म मजबूत होता है जिससे वजन कम करना आसान हो जाता है। साथ ही ग्रीन टी में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट और कैफीन का मिश्रण शरीर के एक्स्ट्रा फैट को तेजी से जलाता है।
4/6Image Source : SOCIAL
ग्रीन टी का सेवन करने से मस्तिष्क स्वास्थ्य में सुधार होता है। यह ध्यान, एकाग्रता और स्मृति में सुधार कर सकता है। ग्रीन टी में मौजूद एमिनो एसिड थेनाइन तनाव और चिंता को कम करने में मदद कर सकता है जिससे सीमाग को आराम मिलता है।
5/6Image Source : SOCIAL
ग्रीन टी में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट शरीर को मुक्त कणों से बचाने में मदद करते हैं। ग्रीन टी एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होती है, इसलिए हर घूंट आपकी कोशिकाओं के लिए एक छोटी ढाल की तरह काम करती है। इसमें पॉलीफेनॉल्स भी होते हैं जो सूजन से लड़ते हैं, जिससे आपको स्वस्थ रहने में मदद मिलती है।
6/6Image Source : SOCIAL
ग्रीन टी दिल के लिए भी बहुत अच्छी है। यह कोलेस्ट्रॉल को कम करने, रक्त प्रवाह में सुधार करने और रक्तचाप को कम करने में मदद करती है, जिससे आपका दिल स्वस्थ रहता है। आपकी धमनियों और रक्त वाहिकाओं को सहारा देकर, ग्रीन टी आपके हृदय प्रणाली को कुछ अतिरिक्त देखभाल प्रदान करती है, जिससे यह दिल की देखभाल करने का एक आसान तरीका बन जाता है।