Published : Jun 02, 2026 12:32 pm IST, Updated : Jun 02, 2026 03:24 pm IST
1/5Image Source : UNSPLASH
नारियल पानी और नींबू पानी ये दोनों ही ड्रिंक सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। पोषक तत्वों से भरपूर ये ड्रिंक न केवल स्वादिष्ट और ताज़गी देने वाला होते हैं है, बल्कि शरीर की कई परेशानियों को दूर करते हैं। हालांकि, आजकल नारियल पानी में नींबू के रस को डालकर पीने का खूब ट्रेंड बढ़ा है। ऐसे में चलिए, जानते हैं इसके क्या फायदे हैं?
2/5Image Source : UNSPLASH
हाइड्रेशन बढ़ता है: नारियल पानी में नींबू का जूस मिलकर पीने से शरीर में पानी की कमी दूर होती है। यह इलेक्ट्रोलाइट्स का एक प्राकृतिक स्रोत है, खासकर पोटेशियम का, जो रात भर में शरीर से निकले तरल पदार्थों की भरपाई करने में मदद करता है।
3/5Image Source : UNSPLASH
हेल्दी त्वचा: नारियल पानी में नींबू का जूस मिलाकर पीने से त्वचा की सेहत बेहतर होती है और स्किन पर नेचुरल निखार आता है। यह ड्रिंक शरीर के अंदरूनी सिस्टम को साफ करके सीधे तौर पर आपकी त्वचा को फायदा पहुँचाती है।
4/5Image Source : UNSPLASH
इम्यूनिटी होती है बूस्ट: नींबू विटामिन C का एक बेहतरीन स्रोत है जिसमें सूजन-रोधी गुण होते हैं। जब इसे के एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर नारियल पानी के साथ मिलाकर पिया जाता है तो यह इम्यूनिटी को और भी तेजी से बूस्ट करता है।
5/5Image Source : UNSPLASH
वजन होता है कंट्रोल: नारियल पानी में नींबू डालकर पीने से वजन तेजी से कम होता है। यह कॉम्बिनेशन मेटाबॉलिज्म को फ़ास्ट करता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिल सकती है।