Written By: Ritu Raj
Published : Feb 24, 2026 10:34 am IST, Updated : Feb 24, 2026 10:34 am IST
Image Source : Freepik
नींबू का रस लिवर को पित्त बनाने में मदद करता है, जो भोजन को पचाने के लिए जरूरी है। शहद पेट की सफाई करता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है।
Image Source : Freepik
हालांकि यह कोई जादू नहीं है, लेकिन नींबू में मौजूद पेक्टिन फाइबर आपको लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है। यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे शरीर तेजी से कैलोरी बर्न कर पाता है।
Image Source : Freepik
नींबू विटामिन C का भंडार है, जो संक्रमण और बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। शहद में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो आपको गले के इन्फेक्शन और सर्दी-खांसी से बचाते हैं।
Image Source : Freepik
कॉफी या चाय के बजाय यह मिश्रण शरीर को तुरंत हाइड्रेट करता है और आपको दिन भर तरोताजा महसूस कराता है।
Image Source : Freepik
यह ड्रिंक खून को साफ करने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से चेहरे के मुँहासे कम होते हैं और त्वचा में प्राकृतिक चमक आती है।