रात को खाना खाने के बाद एक टुकड़ा अदरक खाने से क्या होता है?
रात को खाना खाने के बाद एक टुकड़ा अदरक खाने से क्या होता है?
रात को खाना खाने के बाद अदरक का एक छोटा टुकड़ा खाना आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान दोनों के नजरिए से काफी फायदेमंद माना जाता है। अदरक में जिंजरॉल नामक तत्व होता है, जो औषधीय गुणों से भरपूर है। ऐसे में यहां जान लें रात को खाना खाने के बाद एक टुकड़ा अदरक खाने से क्या होता है।
Published : Mar 17, 2026 06:53 pm IST, Updated : Mar 17, 2026 06:53 pm IST
1/5Image Source : freepik
भारी खाने के बाद अदरक का सेवन पाचन एंजाइम्स को सक्रिय करता है। यह भोजन को तेजी से डाइजेस्ट करने में मदद करता है, जिससे पेट में भारीपन महसूस नहीं होता।
2/5Image Source : freepik
अगर आपको रात को खाना खाने के बाद पेट फूलने या गैस की समस्या होती है, तो अदरक एक प्राकृतिक दवा की तरह काम करता है। यह आंतों की मांसपेशियों को आराम देता है और फंसी हुई गैस को बाहर निकालने में मदद करता है।
3/5Image Source : freepik
अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। अगर इसे सीमित मात्रा में लिया जाए, तो यह पेट के एसिड को वापस गले तक आने से रोकने में मदद कर सकता है।
4/5Image Source : freepik
कुछ शोध बताते हैं कि अदरक इंसुलिन के प्रति शरीर की प्रतिक्रिया को बेहतर बनाता है, जिससे खाने के बाद अचानक बढ़ने वाला शुगर लेवल नियंत्रित रहता है।
5/5Image Source : freepik
अदरक शरीर के तापमान को थोड़ा बढ़ाता है, जिससे मेटाबॉलिज्म तेज होता है।