खाने के बाद सौंफ और मिश्री खाना भारतीय घरों की एक पुरानी और बेहद लोकप्रिय परंपरा है। यह सिर्फ एक माउथ फ्रेशनर ही नहीं है, बल्कि इसके पीछे कई सेहत से जुड़े फायदे भी हैं।
Published : Jun 27, 2026 01:21 pm IST, Updated : Jun 27, 2026 01:21 pm IST
1/5Image Source : Magnific
सौंफ में कुछ ऐसे एसेंशियल ऑयल्स पाए जाते हैं जो पेट में पाचक रसों और एंजाइमों के डिस्चार्ज को बढ़ाते हैं। इससे खाना जल्दी और आसानी से पचता है, जिससे गैस, ब्लोटिंग और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।
2/5Image Source : Magnific
आयुर्वेद के अनुसार, सौंफ और मिश्री का कॉम्बिनेशन आंखों के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। सौंफ में विटामिन ए और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो आंखों की रोशनी को बेहतर बनाए रखने में मदद करते हैं।
3/5Image Source : Magnific
सौंफ मिश्री खाने से मुंह की दुर्गंध भी दूर होती है। सौंफ में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो मुंह के बैक्टीरिया को खत्म करते हैं। जब आप इसे मिश्री के साथ चबाते हैं, तो लार का उत्पादन बढ़ता है, जो मुंह को साफ रखने और सांसों को एकदम ताजा बनाए रखने में मदद करता है।
4/5Image Source : Magnific
मिश्री में आयरन की मात्रा पाई जाती है। खाने के बाद नियमित रूप से मिश्री और सौंफ का सेवन करने से शरीर में खून की कमी दूर करने में मदद मिलती है और शरीर में ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है।
5/5Image Source : Magnific
भारी या मसालेदार खाना खाने के बाद अक्सर सुस्ती आने लगती है। मिश्री सिंपल कार्बोहाइड्रेट का एक अच्छा स्रोत है। खाने के तुरंत बाद इसे लेने से शरीर को ग्लूकोज मिलता है, जिससे आपकी सुस्ती दूर होती है और तुरंत एनर्जी मिलती है।