सीने में जलन होने पर क्या उपाय करने चाहिए, जिससे तुरंत आराम मिल जाए
सीने में जलन होने पर क्या उपाय करने चाहिए, जिससे तुरंत आराम मिल जाए
Home Remedies For Heart Burn: कई बार ज्यादा ऑयली और मसालेदार खाने से सीने में जलन होने लगती है। पानी कम पीने से या बाहर का मैदा वाला खाना खाने से भी ये परेशानी होने लगती है। ऐसे में तरंत राहत पाने के लिए ये उपाय अपना सकते हैं।
Published : Sep 09, 2025 02:08 pm IST, Updated : Sep 09, 2025 02:08 pm IST
1/5Image Source : Freepik
कई बार ऑयली, तीखा या ज्यादा गरम खाने से सीने में जलन होने लगती है। कुछ लोगों को कम पानी पीने से भी जलन होने लगती है। ऐसे में छाती की जलन को कम करने और सीने में ठंडक पहुंचाने के लिए आप ये उपाय कर सकते हैं।
2/5Image Source : Freepik
सीने में जलन होने पर सौंफ चबाकर खा लें या फिर पिसी हुई सौंफ को पानी में मिक्स करके पानी के साथ पी लें। सौंफ को 1 गिलास पानी में उबालकर पानी को ठंडा करके छानकर भी पी सकते हैं। इससे जलन में तुरंत आराम पड़ जाएगा।
3/5Image Source : Freepik
सीने में होने वाली जलन को शांत करने के लिए आप पुदीने का रस पी लें। आप चाहें तो ताजा पुदीना की पत्तियों को चबाकर खा सकते हैं। पुदीना में पाए जाने वाले कूलिंग एजेंट जलन को शांत करते हैं और पेट में ठंडक पहुंचाते हैं।
4/5Image Source : Freepik
पेट में या सीने में जलन हो रही है तो आधा कप ठंडा दूध लें और इसमें आधा कप ठंडा पानी मिला लें। इसे धीरे-धीरे सिप करते पीएं। इससे पेट में बढ़ रहा एसिड कम होगा और सीने में जलन भी कम होने लगेगी।
5/5Image Source : Freepik
दही खाने से भी पेट को ठंडक मिलती है। आप दही की बजाय छाछ बनाकर पीएंगे तो इससे और भी जल्दी आराम मिलेगा। छाछ में काला नमक, भुना जीरा और पुदीने के पत्ते पीसकर मिला लें। इससे जलन दूर होगी। आप चाहें तो केला भी खा सकते हैं। ये सीने के जलन को कम करता है।