क्या है पीएम मोदी का ऑयल चैलेंज, आप भी शुरू कर सकते हैं स्वस्थ रहने की ये मुहिम
क्या है पीएम मोदी का ऑयल चैलेंज, आप भी शुरू कर सकते हैं स्वस्थ रहने की ये मुहिम
Written By: Bharti Singh@bhartinisheeth
Published : Feb 24, 2025 08:45 pm IST, Updated : Feb 24, 2025 08:46 pm IST
Image Source : India Tv
मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने देश के लोगों की सेहत को लेकर चिंता जाहिर की। पीएम मोदी ने कहा जिस तरह से मोटापा बढ़ रहा है हमें अपने खाने के तेल में कम से कम 10% की कमी करनी चाहिए। पीएम ने 10 लोगों को ट्विटर पर ये चैलेंज दिया है।
Image Source : Freepik
पीएम मोदी ने ट्विटर पर लिखते हुए 10 लोगों को इसके लिए नॉमिनेट किया है। जिसमें आनंद महिंद्रा, दिनेश लाल यादव निरहुआ, मनु भाकर, मीराबाई चानू, मोहनलाल, नंदन नीलेकणी, उमर अबदुल्ला, आर माधवन, श्रेया घोषाल और सुधा मूर्ति शामिल हैं।
Image Source : Freepik
एक स्टडी की मानें तो 8 में से 1 व्यक्ति ओबेसिटी यानि मोटापे की समस्या से परेशान है। बच्चों में मोटापे की समस्या चार गुना बढ़ गई है। वहीं WHO की मानें तो 2022 में दुनियाभर में करीब ढाई सौ करोड़ लोग ओवरवेट थे।
Image Source : Freepik
ऐसे में देश के लोगों को स्वस्थ रखने की इस मुहिम को शुरु करते हुए पीएम ने इसे जन आंदोलन बनाने की अपील की है। पीएम ने कहा, ‘हम सब मिलकर छोटे-छोटे प्रयासों से इस चुनौती से निपट सकते हैं। जैसे इसकी शुरुआत हमें अपने खाने में 10 पर्सेंट तेल कम करने के साथ करनी है।
Image Source : Freepik
अगर आप भी इस चैलेंज का हिस्सा बनना चाहते हैं तो अपने ग्रुप में 10 लोगों को जोड़ें और उन्हें ये फिटनेस चैलेंज दें। इस तरह ये चेन पूरे देश को जोड़ सकती है। इससे ओबेसिटी से लड़ने में मदद मिलेगी। जो कई बीमारियों का कारण बन रहा है।