नींबू को गर्म करके काला नमक मिलाकर खाने से क्या फायदा होता है
नींबू को गर्म करके काला नमक मिलाकर खाने से क्या फायदा होता है
Kala Namak Nimbu Khane Ke Fayde: नींबू को हल्का गर्म करके उसमें काला नमक मिलाकर खाने से शरीर को कई फायदे होते हैं। बुखार के बाद मुंह का स्वाद खराब हो जाए तो एक बार ऐसे नींबू जरूर खाएं। मुह का खराब हो रहा स्वाद ठीक हो जाएगा और पाचन बेहतर होगा।
Published : Sep 02, 2025 12:48 pm IST, Updated : Sep 02, 2025 12:48 pm IST
1/5Image Source : Freepik
नींबू में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। अगर नींबू को हल्का तवे पर या गैस पर रखकर गर्म कर लें और इसमें ऊपर से काला नमक मिला दें तो मुंह का कड़वा स्वाद भी ठीक हो जाता है। इससे गैस और कब्ज भी दूर हो जाती है।
2/5Image Source : Freepik
बुखार आने के बाद जब मुंह का स्वाद खराब हो जाता है और कुछ खाने के मन नहीं करता, किसी चीज में स्वाद नहीं आता तो दादी नानी आधा नींबू गर्म करके उसमें छेद करके काला नमक मिलाकर चाटने के लिए देती थीं।
3/5Image Source : Freepik
काले नमक के साथ नींबू खाने से न सिर्फ स्वाद अच्छा होता है बल्कि इससे पाचन की समस्या भी दूर हो जाती है। गैस और कब्ज में राहत मिलती है। इससे पाचन एंजाइम एक्टिव होते हैं जो खाने को पचाने में मदद करते हैं।
4/5Image Source : Freepik
नींबू में काला नमक मिलाकर खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। नींबू में विटामिन सी होता है जो इम्यूनिटी बढ़ाता है और शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करता है। इससे नींबू की ठंडी तासीर भी खत्म हो जाती है।
5/5Image Source : Freepik
इस तरह नींबू और काला नमक साथ में मिलाकर खाने से ये सेहत के लिए दोगुना फायदेमंद हो जाता है। मेटाबॉलिज्म तेज बनाने में भी नींबू और काला नमक मदद करता है। इससे वजन भी कम होता है।