रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट और कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट में क्या अंतर होता है?
रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट और कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट में क्या अंतर होता है?
Simple Carbs Vs Complex Carbs: खाने के मुख्य पोषक तत्वों में प्रोटीन, फैट, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, विटामिन और मिनरल शामिल होते हैं। इनसे शरीर को एनर्जी और पोषण मिलता है। लेकिन कार्बोहाइड्रेट दो तरह के होते हैं जिसमें रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट और कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट शामिल है। जान लें दोनों में क्या अंतर है।
Published : Oct 14, 2025 08:32 am IST, Updated : Oct 14, 2025 08:32 am IST
1/5Image Source : Freepik
शरीर को एनर्जी देने के लिए आप खाना खाते हैं जिससे जरूरी पोषण, विटामिन, फैट, प्रोटीन, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट मिलता है। लेकिन आपने अक्सर सुना होगा कि सिंपल कार्बोहाइड्रेट नहीं खाना चाहिए औ कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट फूड अच्छे होते हैं। दोनों कार्ब्स हमारे खाने में मौजूद होते हैं अब ये अहम है कि आप किसे चुन रहे हैं।
2/5Image Source : Freepik
सिंपल कार्बोहाइड्रेट जिसे रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट भी कहते हैं। ये बहुत आसानी से पचने वाला भोजन होता है जिसे खाने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है और इससे ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ता है। जल्दी पचने के कारण इस खाने से जल्दी भूख भी लगती है। जिससे आपका मोटापा कम नहीं हो पाता है।
3/5Image Source : Freepik
सिंपल कार्बोहाइड्रेट में सफेद बारीक पिसा आटा, सफेद ब्रेड, सफेद चावल, दूध और उससे बनी चीजें जैसे चीज, योगर्ट, मक्खन और क्रीम शामिल हैं। इसमें सिरप, सॉफ्ट ड्रिंक्स, टेबल शुगर, कैंडीज, मार्केट में मिलने वाली पैक्ड चीजें शामिल होती हैं। ये सभी चीजें शरीर को तुंरत एनर्जी देती हैं लेकिन ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ाती हैं।
4/5Image Source : Freepik
वहीं कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट में ऐसी चीजें शामिल होती हैं जो शरीर को धीरे-धीरे एनर्जी देती हैं। ऐसा खाना देरी से पचता है और इसे खाने से ब्लड शुगर लेवल भी तुरंत नहीं बढ़ता है। इस तरह का खाना उस लोगों के लिए सबसे अच्छा माना गया है जो वजन घटाना चाहते हैं या डायबिटीज को कंट्रोल करना चाहते हैं।
5/5Image Source : Freepik
कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट में फलियांस, बीन्स, मटर, साबुत अनाज, शकरकंद, ब्रोकली, हरी बीन्स, गाजर, ओट्स, अनाज के बने सीरियल्स, स्प्राउट्स, क्विनोआ, ग्रीक योगर्ट जैसी चीजें शामिल होती हैं। इन चीजों को खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और भूख कम लगती है। शरीर को धीरे-धीरे एनर्जी मिलती रहती है।