उम्र के हिसाब से कितना होना चाहिए कोलेस्ट्रॉल का लेवल, जान लें पूरा चार्ट
उम्र के हिसाब से कितना होना चाहिए कोलेस्ट्रॉल का लेवल, जान लें पूरा चार्ट
Cholesterol According To Age: शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल उम्र के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है। इसके अलावा महिला और पुरुष में भी कोलेस्ट्रॉल कम ज्यादा हो सकत है। जानिए उम्र के हिसाब LDL और HDL कोलेस्टेरॉल कितना होना चाहिए?
Published : Mar 19, 2025 10:38 am IST, Updated : Mar 19, 2025 10:38 am IST
1/5Image Source : Freepik
कोलेस्ट्रॉल का स्तर उम्र के हिसाब से कम ज्यादा हो सकता है। ऐसे में आपको अपनी उम्र के हिसाब से शरीर में सही कोलेस्ट्रॉल का लेवल पता होना चाहिए। अगर खून में कोलेस्टेरॉल की मात्रा नार्मल रेंज से ज्यादा है तो इससे हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
2/5Image Source : Freepik
19 साल या उससे कम के पुरुष का टोटल कोलेस्ट्रॉल लेवल 170 mg/dl से कम होना चाहिए। LDL यानि खराब कोलेस्ट्रॉल 100 mg/dl से कम और HDL यानि गुड कोलेस्ट्रॉल 45 mg/dl से ज्यादा होना चाहिए।
3/5Image Source : Freepik
19 साल या उससे कम उम्र की महिला का टोटल कोलेस्ट्रॉल लेवल 170 mg/dl से कम होना चाहिए। LDL खराब कोलेस्ट्रॉल 100 mg/dl से कम और HDL यानि अच्छा कोलेस्ट्रॉल 45 mg/dl से ज्यादा होना चाहिए।
4/5Image Source : Freepik
20 या अधिक आयु के पुरुष का टोटल कोलेस्ट्रॉल 125–200 mg/dl के बीच होना चाहिए। इनका बैड कोलेस्ट्रॉल 100 mg/dl से कम और गुड कोलेस्ट्रॉल 40 mg/dl या इससे ज्यादा होना चाहिए।
5/5Image Source : Freepik
20 या उससे ज्यादा उम्र की महिलाओं का टोटल कोलेस्ट्रॉल 125–200 mg/dl के बीच होना चाहिए। जिसमें बैड कोलेस्ट्रॉल 100 mg/dl से कम होना चाहिए और गुड कोलेस्ट्रॉल 50 mg/dl या उससे ज्यादा होना चाहिए।