फ्लू वैक्सीन कब, कितने दिनों में और किसे लगवाना चाहिए?
फ्लू वैक्सीन कब, कितने दिनों में और किसे लगवाना चाहिए?
मानसून में फैलने वाले इंफेक्शन, वायरल और कई तरह के बुखार से बचने के लिए डॉक्टर फ्लू शॉट लगवाने की सलाह देते हैं। इससे H1N1 जैसे वायरस से भी काफी बचाव हो सकता है। आइये डॉक्टर से जानते हैं फ्लू वैक्सीन कब, कितने दिनों में और किसे लगवाना चाहिए?
Published : Aug 24, 2026 04:17 pm IST, Updated : Aug 24, 2026 04:17 pm IST
1/5Image Source : Magnific
प्रोफेसर डॉक्टर संजीव बगाई (चेयरमैन नेफ्रॉन क्लीनिक) ने बताया कि जो वैक्सीन अभी नए स्ट्रेन को कवर करने के लिए पिछले हफ्ते भारत में आया है। इसमें दो प्रकार के ये इनक्टिवेटेड वैक्सीन हैं यानि दो तरह के वैक्सीन है जिन्हें हम कहते हैं ट्राईवेलेंट या क्वाड्रावेलेंट वैक्सीन दोनों वैक्सीनंस असरदार हैं। इसमें अप टू 60% तक बचाव हो सकता है। हॉस्पिटलाइजेशन और सीवियर डिजीज से बचने के लिए करीब 80-85% सुरक्षा है।
2/5Image Source : Magnific
वैक्सीन की दो डोज़ दी जाती हैं एक महीने के गैप में उसके बाद एनुअल जो आपका इन्फ्लुएंजा फ्लू शॉट वो मैंडेटरी होना चाहिए। यह ज्यादा महंगा नहीं है लेकिन बहुत जरूरी है इसमें कोई साइड इफेक्ट नहीं है हल्का सा लोकल पेन होता है कुछ घंटों के लिए लेकिन बहुत सेफ है। इसलिए फ्लू शॉट को जरूर लगवाना चाहिए। जिन लोगों ने अभी तक वैक्सीन नहीं लगवाया है वो इन्फ्लुएंजा वैक्सीन जरूर लगवाएं।
3/5Image Source : Magnific
फ्लू वैक्सीन संक्रमण से पूरी तरह सुरक्षा की गारंटी नहीं देती, लेकिन यह गंभीर बीमारी और अस्पताल में भर्ती होने के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है। खासकर हाई-रिस्क वाले लोगों जैसे गर्भवती महिला, बच्चे और बुजुर्गों को डॉक्टर की सलाह के अनुसार सीजनल इन्फ्लुएंजा वैक्सीन लगवाने के बारे में जरूर विचार करना चाहिए।
4/5Image Source : Magnific
अगर आपने अभी तक वैक्सीन नहीं लगवाया है और अगर किसी व्यक्ति को इस समय तेज बुखार या संक्रमण के लक्षण हैं तो उसे अपनी स्थिति के अनुसार डॉक्टर से सलाह लेकर ही वैक्सीनेशन का निर्णय लेना चाहिए। बीमारी के दौरान केवल वैक्सीन लगवा लेना तुरंत संक्रमण का इलाज नहीं हो सकता है।
5/5Image Source : Magnific
फ्लू वैक्सीन आपको इन्फ्लूएंजा (Influenza) वायरस से होने वाले सीजनल संक्रमण से बचाता है। यह वैक्सीन आपको सामान्य सर्दी-जुकाम के साथ-साथ स्वाइन फ्लू H1N1 जैसे गंभीर इन्फ्लूएंजा स्ट्रेन से भी सुरक्षा देता है। फ्लू वैक्सीन आपको नाक, गले और फेफड़ों के वायरल इंफेक्शन से भी बचाता है।