Published : Sep 08, 2025 10:55 pm IST, Updated : Sep 08, 2025 10:55 pm IST
1/5Image Source : freepik
आजकल की अनियमित और अस्वस्थ जीवनशैली के कारण दिल से जुड़ी बीमारियां तेज़ी से बढ़ रही हैं। हमारे शरीर में दिल का मुख्य काम रक्त को पंप करके शरीर के हर अंग तक पहुँचाना है, ताकि वे सुचारू रूप से काम कर सकें। लेकिन जब यह महत्वपूर्ण अंग ही कमजोर होने लगे तो क्या होता है? ऐसे में कमजोर दिल के इन शुरुआती लक्षणों को पहचानना बेहद ज़रूरी है ताकि समय रहते इसका इलाज किया जा सके। आइए, जानते हैं कि कमजोर हृदय के प्रमुख लक्षण
2/5Image Source : freepik
सीने में दर्द और जकड़न: अगर सीने में दर्द हो रहा है तो यह कमजोर हृदय होने का एक मुख्य लक्षण है। अगर आपके सीने में जकड़न है और सांस लेने में परेशानी हो रही है तब आपको तुरंत अपनी जांच करवानी चाहिए।
3/5Image Source : freepik
सांस लेने में तकलीफ: अगर सांस लेने में बहुत ज़्यादा तकलीफ है, सीने में दबाव सा महसूस हो रहा है, आप सांस ले तब आपको बहुत दिक्कत हो रही हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें यह हार्ट अटैक के लक्षण भी हो सकते हैं। सांस लेने में तकलीफ साफ तौर पर दर्शाता है कि आपका हार्ड कमजोर है।
4/5Image Source : freepik
पसीना आना: अगर आपको अधिक पसीना आ रहा है और बेवजह पसीना आ रहा है तब यह आपकी कमजोर हृदय की निशानी है ऐसे में तुरंत डॉक्टर से संपर्क कर अपनी जांच कराएं।
5/5Image Source : freepik
बीपी हाई होना: आपकी कमजोरी हार्ट की एक यह भी निशानी है कि आपका ब्लड प्रेशर लेवल हाई रहता है। ऐसे में आपको हर्ट अटैक आने की संभावना बनी रहती है। अगर आपको हाई बीपी की समस्या है तो अपनी जांच जरूर कराएं।