Published : Nov 04, 2025 11:53 am IST, Updated : Nov 04, 2025 11:53 am IST
1/5Image Source : FREEPIK
कभी-कभी जिसे लोग पेट का मामूली दर्द समझकर नजरअंदाज करते रहते हैं, वही दर्द पेट के कैंसर जैसी घातक बीमारी की तरफ इशारा कर सकता है। आइए जानते हैं कि पेट के कैंसर के कारण आपको कहां-कहां दर्द महसूस हो सकता है।
2/5Image Source : FREEPIK
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर आपको पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द हो रहा हो, तो हो सकता है कि आपको पेट का कैंसर हो। इस तरह का लक्षण महसूस होते ही आपको तुरंत डॉक्टर से अपना चेकअप करवा लेना चाहिए वरना आपको लेने के देने भी पड़ सकते हैं।
3/5Image Source : FREEPIK
अगर आपके पेट में लगातार दर्द हो रहा है, तो भी आपको सावधान हो जाना चाहिए। पेट के कैंसर में पेट के ऊपरी हिस्से में सूजन महसूस हो सकती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक उल्टी जैसा मामूली सा लगने वाला लक्षण भी पेट के कैंसर का संकेत हो सकता है।
4/5Image Source : FREEPIK
आइए पेट के कैंसर के कुछ दूसरे लक्षणों के बारे में भी जानकारी हासिल करते हैं। भूख में कमी भी पेट के कैंसर के लक्षणों में से एक लक्षण हो सकती है। बिना किसी वजह के वजन घटने लगना, ये लक्षण भी पेट के कैंसर की संभावना को बढ़ा सकता है।
5/5Image Source : FREEPIK
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक जब पेट में कैंसर सेल्स बढ़ने लगते हैं, तब गैस्ट्रिक कैंसर यानी पेट का कैंसर हो सकता है। हालांकि, ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।