1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. हेल्थ
  4. अच्छी नींद के लिए कौन सा फल खाना चाहिए?

अच्छी नींद के लिए कौन सा फल खाना चाहिए?

Written By: Ritu Raj
Published : Mar 05, 2026 07:20 pm IST,  Updated : Mar 05, 2026 07:20 pm IST
अच्छी और गहरी नींद के लिए खान-पान का सही होना बहुत जरूरी है। कुछ फलों में ऐसे नेचुरल तत्व पाए जाते हैं जो शरीर में मेलाटोनिन और सेरोटोनिन के स्तर को बढ़ाते हैं।
1/5 Image Source : Freepik
अच्छी और गहरी नींद के लिए खान-पान का सही होना बहुत जरूरी है। कुछ फलों में ऐसे नेचुरल तत्व पाए जाते हैं जो शरीर में मेलाटोनिन और सेरोटोनिन के स्तर को बढ़ाते हैं।
केले को नींद के लिए सबसे बेहतरीन फल माना जाता है। इसमें मैग्नीशियम और पोटैशियम भरपूर मात्रा में होता है, जो मांसपेशियों को आराम पहुंचाता है। इसमें ट्रिप्टोफैन नाम का अमीनो एसिड होता है, जो शरीर में जाकर सेरोटोनिन में बदल जाता है और दिमाग को शांत करता है।
2/5 Image Source : Freepik
केले को नींद के लिए सबसे बेहतरीन फल माना जाता है। इसमें मैग्नीशियम और पोटैशियम भरपूर मात्रा में होता है, जो मांसपेशियों को आराम पहुंचाता है। इसमें ट्रिप्टोफैन नाम का अमीनो एसिड होता है, जो शरीर में जाकर सेरोटोनिन में बदल जाता है और दिमाग को शांत करता है।
शोध के अनुसार, सोने से 1-2 घंटे पहले कीवी खाने से नींद जल्दी आती है और आप रात में बार-बार नहीं जागते। इसमें सेरोटोनिन की मात्रा अधिक होती है। इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण शरीर की सूजन कम कर नींद की गुणवत्ता सुधारते हैं।
3/5 Image Source : Freepik
शोध के अनुसार, सोने से 1-2 घंटे पहले कीवी खाने से नींद जल्दी आती है और आप रात में बार-बार नहीं जागते। इसमें सेरोटोनिन की मात्रा अधिक होती है। इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण शरीर की सूजन कम कर नींद की गुणवत्ता सुधारते हैं।
चेरी, विशेष रूप से खट्टी चेरी मेलाटोनिन का नेचुरल स्रोत हैं। सोने से पहले एक मुट्ठी चेरी या इसका जूस पीने से शरीर को यह संकेत मिलता है कि अब सोने का समय हो गया है।
4/5 Image Source : Freepik
चेरी, विशेष रूप से खट्टी चेरी मेलाटोनिन का नेचुरल स्रोत हैं। सोने से पहले एक मुट्ठी चेरी या इसका जूस पीने से शरीर को यह संकेत मिलता है कि अब सोने का समय हो गया है।
अनानास खाने से शरीर में मेलाटोनिन का स्तर काफी बढ़ सकता है। शोध बताते हैं कि इसे खाने के बाद शरीर में मेलाटोनिन का स्तर केले या संतरे की तुलना में अधिक तेजी से बढ़ता है।
5/5 Image Source : Freepik

Advertisement