जुकाम के जिम्मेदार हैं ये विटामिन, इन चीजों से पूरी करें कमी
जुकाम के जिम्मेदार हैं ये विटामिन, इन चीजों से पूरी करें कमी
जुकाम से बचाव करना है तो रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाना जरूरी है। इसके लिए विटामिन से भरपूर चीजें डाइट में शामिल करें। क्योंकि इससे जुकाम का सीधा कनेक्शन है। जानिए किस विटामिम की कमी से जुकाम होता है?
Published : Jun 12, 2025 08:18 am IST, Updated : Jun 12, 2025 08:18 am IST
1/5Image Source : Ai Image
बदलते मौसम में जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है उन पर बीमारियां सबसे पहले अटैक करती हैं। शरीर को मजबूत बनाने के लिए विटामिन सी, डी, ई और विटामिन ए से भरपूर चीजों को डाइट में शामिल करें।
2/5Image Source : Freepik
जुकाम से बचना है तो रोजाना विटामिन सी से भरपूर चीजों का सेवन बढ़ा दें। विटामिन C एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है। विटामिन सी के लिए आप संतरा, नींबू, आंवला, कीवी, पपीता, हरी शिमला मिर्च खा सकते हैं
3/5Image Source : Ai image
विटामिन D की कमी होने से रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने लगती है और आप जल्दी बीमार होते हैं. जुकाम सांखी या इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ता है। विटामिन डी इम्यून सिस्टम को संतुलित करता है और संक्रमण से बचाव करता है। इसके लिए रोजाना धूप लें। खाने में अंडे की जर्दी, मशरूम, मछली खाएं।
4/5Image Source : Ai image
विटामिन E भी इम्यूनिटी पर असर करती है। विटामिन ई एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है और इम्यूनिटी बढ़ाता है। इसके लिए आप रोजाना कुछ बादाम, सूरजमुखी के बीज और पालकका सेवन करें।
5/5Image Source : Ai Image
शरीर में विटामिन ए की कमी भी खतरनाक हो सकती है। विटामिन A संक्रमण से लड़ने वाली कोशिकाओं को सक्रिय करता है। शरीर में विटामिन एक की कमी को पूरा करने के लिए गाजर, पालक, शकरकंद, टमाटर और हरी सब्जियां खाएं।