1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. हेल्थ
  4. साबूदाने में कौन सा विटामिन पाया जाता है?

साबूदाने में कौन सा विटामिन पाया जाता है?

Written By: Vanshika Saxena
Published : Mar 25, 2026 11:28 am IST,  Updated : Mar 25, 2026 11:28 am IST
व्रत में अक्सर लोग साबूदाने की खिचड़ी और साबूदाने के पापड़ बनाकर खाते हैं। साबूदाने को पोषण का भंडार माना जाता है। अगर सही मात्रा में और सही तरीके से साबूदाने का सेवन किया जाए, तो आप अपनी सेहत को काफी हद तक सुधार सकते हैं।
1/5 Image Source : Sharmis Passions/YT
व्रत में अक्सर लोग साबूदाने की खिचड़ी और साबूदाने के पापड़ बनाकर खाते हैं। साबूदाने को पोषण का भंडार माना जाता है। अगर सही मात्रा में और सही तरीके से साबूदाने का सेवन किया जाए, तो आप अपनी सेहत को काफी हद तक सुधार सकते हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि साबूदाने में विटामिन बी और विटामिन के की मात्रा मौजूद होती है। आपको बता दें कि विटामिन के अलावा साबूदाने में कार्बोहाइड्रेट यानी स्टार्च, प्रोटीन, वसा यानी फैट और फाइबर की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है।
2/5 Image Source : FREEPIK
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि साबूदाने में विटामिन बी और विटामिन के की मात्रा मौजूद होती है। आपको बता दें कि विटामिन के अलावा साबूदाने में कार्बोहाइड्रेट यानी स्टार्च, प्रोटीन, वसा यानी फैट और फाइबर की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है।
साबूदाने में कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम और मैग्नीशियम भी होता है। आइए साबूदाने के कुछ जबरदस्त हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में भी जानकारी हासिल कर लेते हैं। ऊर्जा और ताकत बढ़ाने के लिए साबूदाने का सेवन करने की सलाह दी जाती है।
3/5 Image Source : FREEPIK
साबूदाने में कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम और मैग्नीशियम भी होता है। आइए साबूदाने के कुछ जबरदस्त हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में भी जानकारी हासिल कर लेते हैं। ऊर्जा और ताकत बढ़ाने के लिए साबूदाने का सेवन करने की सलाह दी जाती है।
साबूदाने को बोन हेल्थ यानी हड्डियों की सेहत के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। साबूदाना हल्का होता है और इसलिए गट हेल्थ पर भी पॉजिटिव असर डाल सकता है। अपच या गैस से छुटकारा पाने के लिए साबूदाने को डाइट प्लान में शामिल किया जा सकता है।
4/5 Image Source : FREEPIK
साबूदाने को बोन हेल्थ यानी हड्डियों की सेहत के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। साबूदाना हल्का होता है और इसलिए गट हेल्थ पर भी पॉजिटिव असर डाल सकता है। अपच या गैस से छुटकारा पाने के लिए साबूदाने को डाइट प्लान में शामिल किया जा सकता है।
ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए भी साबूदाने का सेवन किया जा सकता है। अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो भी साबूदाने को डाइट प्लान का हिस्सा बना सकते हैं। ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।
5/5 Image Source : FREEPIK

Advertisement