1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. हेल्थ
  4. सौंफ का पानी किसे नहीं पीना चाहिए, इससे क्या नुकसान होते हैं?

सौंफ का पानी किसे नहीं पीना चाहिए, इससे क्या नुकसान होते हैं?

Saunf Water Side Effects: कोई भी उपाय बिना सोचे समझे उपयोग नहीं करना चाहिए। क्योंकि हर किसी की मेडिकल कंडीशन और लाइफस्टाइल अलग होती है। ऐसे ही सौंफ का पानी सभी के लिए फायदेमंद साबित नहीं होता। जानिए सौंफ का पानी किसे नहीं पीना चाहिए।

Written By: Bharti Singh
Published : Oct 01, 2025 09:40 am IST,  Updated : Oct 01, 2025 09:40 am IST
सौंफ ऐसा मसाला है जो पेट की समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। सौंफ की तासीर ठंडी होती है। इसके सेवन से ब्लोटिंग और एसिडिटी में राहत मिलती है। लेकिन हर किसी के लिए सौंफ फायदमेंद नहीं होती है। कुछ लोगों को इसे खाने से या सौंफ का पानी पीने से नुकसान भी हो सकता है।
1/5 Image Source : Freepik

जिन लोगों के शरीर में ड्राईनेस की समस्या रहती है उन्हें सौंफ का पानी नहीं पीना चाहिए। आयुर्वेद की मानें तो ज्यादा मात्रा में सौंफ का इस्तेमाल शरीर में ड्राईनेस बढ़ाता है और इससे स्किन काफी रूखी हो सकती है।
2/5 Image Source : Freepik
जिन लोगों के शरीर में ड्राईनेस की समस्या रहती है उन्हें सौंफ का पानी नहीं पीना चाहिए। आयुर्वेद की मानें तो ज्यादा मात्रा में सौंफ का इस्तेमाल शरीर में ड्राईनेस बढ़ाता है और इससे स्किन काफी रूखी हो सकती है।
अगर आपका पेट खराब है तो ऐसी स्थिति में सौंफ का पानी न पिएं। सौंफ पेट साफ करने और आंतों को क्लीन करने में मदद करती है। अगर खराब पेट वाले सौंफ खाते हैं तो इससे समस्या और बढ़ सकती है।
3/5 Image Source : Freepik
अगर आपका पेट खराब है तो ऐसी स्थिति में सौंफ का पानी न पिएं। सौंफ पेट साफ करने और आंतों को क्लीन करने में मदद करती है। अगर खराब पेट वाले सौंफ खाते हैं तो इससे समस्या और बढ़ सकती है।
सौंफ का पानी पीने से वजन कम होता है। ऐसे में अगर आप पहले से दुबले पतले और कमजोर हैं तो सौंफ का पानी न पीएं। इससे फैट कम होता है। इसके अलावा अगर आपको कोई बीमारी है तो बिना डॉक्टर की सलाह से इसका सेवन न करें।
4/5 Image Source : Freepik
सौंफ का पानी पीने से वजन कम होता है। ऐसे में अगर आप पहले से दुबले पतले और कमजोर हैं तो सौंफ का पानी न पीएं। इससे फैट कम होता है। इसके अलावा अगर आपको कोई बीमारी है तो बिना डॉक्टर की सलाह से इसका सेवन न करें।
किसी को वात प्रकृति है उसे सौंफ का पानी नहीं पानी चाहिए। इससे शरीर में वायु बढ़ती है। अगर वात वाले लोग सौंफ का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं तो इससे पाचन से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं।
5/5 Image Source : Freepik

Advertisement