सर्दी में क्यों बढ़ जाता है डायबिटीज का खतरा, हाई होने लगता है ब्लड शुगर
सर्दी में क्यों बढ़ जाता है डायबिटीज का खतरा, हाई होने लगता है ब्लड शुगर
Diabetes Risk In Winter: सर्दियों में डायबिटी, ब्लड प्रेशर और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। मेटाबॉलिज्म स्लो होने के कारण मोटापा भी तेजी से बढ़ता है। जानिए ठंड में क्यों बढ़ने लगता ब्लड शुगर?
Published : Jan 16, 2025 11:52 am IST, Updated : Jan 16, 2025 11:54 am IST
1/5Image Source : Freepik
ठंड में मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है। इन दिनों लोग जमकर फ्राई और ऑयली खाना खाते हैं। सर्दी के कारण फिजिकल एक्टिविटी कम हो जाती है। जिसकी वजह से ब्लड शुगर बढ़ने का खतरा पैदा हो जाता है। डायबिटीज के रोगियों को सावधान रहने की जरूरत है।
2/5Image Source : Freepik
सर्दियों में प्रोसेस्ड फूड का सेवन कम से कम करना चाहिए। इससे न सिर्फ मोटापा बढ़ता है बल्कि डायबिटीज टाइप 2 होने का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए बाहर के खाने और ड्रिंक से बचना जरूरी है।
3/5Image Source : Freepik
सर्दियों में लोग ज्यादा शराब और सिगरेट पीने लगते हैं। नशे में इंसान को कुछ देर गर्मी लगता है लेकिन इससे नुकसान बहुत ज्यादा होता है। डायबिटीज के रोगियों के लिए एल्कोहल का सेवन खतरनाक है।
4/5Image Source : Freepik
डायबिटीज के मरीज को हेल्दी लाइफस्टाइल के साथ भरपूर नींद लेना भी जरूरी है। अच्छी नींद से हार्मोंस बैलेंस रहते हैं। जिससे ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है। डायबिटीज के मरीज को 8 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए।
5/5Image Source : Freepik
ठंड में डायबिटीज के मरीज को ज्यादा फाइबर वाला भोजन खाना चाहिए। जिसमें दलिया, बाजरा, जौ, रागी और ओट्स शामिल करें। सीजनल फल और सब्जियों का सेवन ज्यादा करें। खाने में प्रोटीन की मात्रा बढ़ा दें।