21 जून की तारीख ने पिछले कुछ ही बरस में इतिहास में एक महत्वपूर्ण स्थान हासिल कर लिया है। अन्य तमाम घटनाओं के अलावा यह तारीख छह वर्ष पहले अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में इतिहास में दर्ज हुई जब भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का आह्वान किया और देखते ही देखते दुनिया के तमाम देश इस मुहिम में शामिल हो गए।
यूएस में रविवार को टाइम्स स्क्वायर में अंतर्राष्ट्रीय योग समारोह। दिन भर चलने वाले इस कार्यक्रम में 3,000 से अधिक लोगों ने भाग लिया।
#InternationalYogaDay के अवसर पर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) लद्दाख में पैंगोंग त्सो झील के किनारे योग करती हुई।
#InternationalDayOfYoga पर ITBP के जवानों ने लद्दाख में बॉर्डर आउट पोस्ट के पास 15,000 फीट की ऊंचाई पर योग किया।
भारत सहित दुनिया भर में 21 जून को योग दिवस का त्यौहार मनाया जाता है और सभी इसमें बढ़ चढ़कर शिरकत करते हैं।
ITBP (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस) के जवानों ने #InternationalDayOfYoga पर लद्दाख में 18,000 फीट की ऊंचाई पर योग किया।
21 जून के दिन की एक खासियत है कि यह वर्ष के 365 दिन में सबसे लंबा दिन होता है और योग के निरंतर अभ्यास से व्यक्ति को लंबा जीवन मिलता है इसलिए इस दिन को योग दिवस के रूप में मनाने का निर्णय किया गया।
दिल्ली: राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने #InternationalDayOfYoga पर राष्ट्रपति भवन में योग किया।
दिल्ली: संस्कृति और पर्यटन मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने #InternationalDayOfYoga पर लाल किले पर योग किया।