मेट गाला 2024 में भारतीय सितारों का दिखा अतरंगी अवतार, कोई बना फूलों का गुलदस्ता तो कोई रजाई-तकिए के साथ पहुंचा
मेट गाला 2024 में भारतीय सितारों का दिखा अतरंगी अवतार, कोई बना फूलों का गुलदस्ता तो कोई रजाई-तकिए के साथ पहुंचा
मेट गाला 2024 शुरू हो गया है। इसका सीधा मतलब है कि सितारे अतरंगी अवतार में नजर आने के लिए पूरी तरह तैयार दिखे। आलिया भट्ट से लेकर ईशा अंबानी और नताशा पूनावाला जैसे सितारे एक से बढ़कर एक आउटफिट में नजर आए। कोई फूलों का गुलदस्ता बना नजर आया तो कोई रजाई-तकिए के साथ पहुंचा।
Published : May 07, 2024 09:30 am IST, Updated : May 07, 2024 09:53 am IST
1/9Image Source : Instagram
मेट गाला 2024 में भारतीय सितारों का भी जलवा देखने को मिला। इस साल 2024 मेट गाला का ड्रेस कोड 'द गार्डन ऑफ टाइम' है। 2024 मेट गाला कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट की नई प्रदर्शनी में 'स्लीपिंग ब्यूटीज़: रीवाकिंग फैशन' थीम रखा गया। ऐसे में सितारे इसी ड्रेस कोड और थीम के अनुसार सजे नजर आए।
2/9Image Source : Instagram
आलिया भट्ट इस साल फिर मेट गाला के रेड कार्पेट पर जलवे बिखेरती नजर आईं। दूसरी बार आलिया भट्ट ने विदेशी मंच पर साड़ी को अलग अंदाज में कैरी किया। एक्ट्रेस के आउटफिट की अब खूब चर्चा हो रही है। उन्होंने ग्रीन फ्लोरल नेट साड़ी कैरी की। इसके साथ ही उन्होंने मेसी बन और ज्वेलरी कैरी की थी। इस साड़ी को बनाने में 1965 घंटे लगे, जिसे 163 शिल्पकारों में बनाकर तैयार किया है।
3/9Image Source : Instagram
बिजनेस वुमन ईशा अंबानी मेट गाला 2024 की रेड कार्पेट पर खूबसूरत गोल्डन फ्लोरल आउटफिट पहने नजर आईं। वो अपने अंदाज और कमाल के आउटफिट में छा गईं। उनका लुक विदेशी हसीनाओं पर भी भारी पड़ता दिखा। उनके इस आउटफिट को अनीता श्रॉफ और राहुल मिश्रा ने मिलकर डिजाइन किया। इसे बनाने में 10000 घंटे लगे।
4/9Image Source : Instagram
नताशा पूनावाला ने मेट गाला में दो आउटफिट कैरी किए। उन्होंने एक मेशफिट ड्रेस कारी की, जो पॉप कलचर के अनुसार डिजाइन की गई है। उन्होंने इस लुक के साथ ब्रिटिश स्टाइल हैट कैरी की है। वहीं दूसरे लुक में उन्होंने स्लीपिंग ब्यूटी को क्रिएट किया है, जिसमें वो रजाई और तकिए से बना आउटफिट पहने नजर आईं।
5/9Image Source : Instagram
भारत के पॉपुलर डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी भी मेट गाला 2024 का हिस्सा बने। उन्होंने फॉर्मल पैंट-शर्ट के साथ फ्लोरल लॉन्ट कोट कैरी किया। इस लुक को पूरा करने के लिए डिजाइनर ने गोल्ड ज्वेलरी कैरी कीं। विदेशी सड़कों पर सब्येसाची पोज देते नजर आए। इसकी झलक उन्होंने इंस्टाग्राम पर दिखाई है।
6/9Image Source : Instagram
मॉडल-कंटेट क्रिएटर सिमोन ऐशले भी मेट गाना के थीम शो में शामिल हुईं। उन्होंने नेवी ब्लू लॉन्ग गाउन कैरी किया था। इस गाउन पर पेटल प्रिंट देखने को मिल रहा है। बॉडीकॉन गाउन में कटवर्क का भी काम देखने को मिलेगा।
7/9Image Source : AP
कंटेंट क्रिएटर मोना पटेल भी मेट गाना 2024 का हिस्सा बनीं। इस दौरान एक्ट्रेस ने ऑफ व्हाइट और गोल्डन करल का गाउन कैरी किया। फ्लेयर्ड लॉन्ग ट्रेल गाउन में हैवी सीक्वेंस वर्क और कटआउट देखने को मिल रहा है।
8/9Image Source : AP
मिंडी कालिंग ने बेज कलर का गाउन कैरी किया। उनका ये गाउन ऐश्वर्या राय बच्चन के कांस लुक से मेल खाता दिखा। हैवी गाउन को खूबसूरत बनाने के लिए लंबी ट्रेल भी लगाई गई है। इस लुक में माइंडी काफी खूबसूरत लगीं। ऐश्वर्या और मिंडी, दोनों के आउटफिट गौरव गुप्ता ने ही डिजाइन किए हैं। बता दें, मिंडी कालिंग भारतीय मूल की हैं, लेकिन अमेरिका में रहती हैं।
9/9Image Source : AP
अंबिका मोद ब्लैक एंड व्हाइट गाउन में नजर आईं। उनका गाउन का ऑफशोल्डर था। इसमें उन्हें पोज देते देखा गया। इस लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने ड्रीमी आई मेकअप किया था।