1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. इंटरनेशनल
  4. देखें: विवादों में रहे डोनाल्ड ट्रंप का व्हाइट हाउस तक का सफर

देखें: विवादों में रहे डोनाल्ड ट्रंप का व्हाइट हाउस तक का सफर

Written By: Agencies
Published : Nov 09, 2016 05:59 pm IST,  Updated : Nov 09, 2016 06:00 pm IST
विवादों में रहे अरबपति व्यवसायी डोनाल्ड ट्रम्प ने राष्ट्रपति चुनाव में खुद अपने प्रचार की कमान संभाली थी और कई बार राजनीतिक रूप से विवादास्पद बयान दिए।
1/6 Image Source : AP
विवादों में रहे अरबपति व्यवसायी डोनाल्ड ट्रम्प ने राष्ट्रपति चुनाव में खुद अपने प्रचार की कमान संभाली थी और कई बार राजनीतिक रूप से विवादास्पद बयान दिए।
न्यूयॉर्क के रहने वाले 70 वर्षीय रियल इस्टेट व्यवसायी ने शासन के खिलाफ आम नागरिकों के भ्रम की स्थिति का फायदा उठाया और इसे आव्रजन विरोधी नारे में तब्दील किया जो उनके लिए काफी लाभप्रद साबित हुआ।
2/6 Image Source : PTI
न्यूयॉर्क के रहने वाले 70 वर्षीय रियल इस्टेट व्यवसायी ने शासन के खिलाफ आम नागरिकों के भ्रम की स्थिति का फायदा उठाया और इसे आव्रजन विरोधी नारे में तब्दील किया जो उनके लिए काफी लाभप्रद साबित हुआ।
डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन के विपरीत ट्रम्प ने विवाद पैदा किया और मुस्लिमों, प्रवासियों, अर्थव्यवस्था तथा आतंकवाद पर उन्होंने कई ऐसी घोषणाएं कीं जो प्रतिकूल थीं।
3/6

कई महिलाओं ने उन पर यौन उत्पीड़न के भी आरोप लगाए। उन्होंने कई सुझाव और अपनी बेटी सहित महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां कर भी सुर्खियां बटोरीं और इन सब बातों से उनके प्रचार के पटरी से उतरने की आशंका पैदा हो गई।
4/6 Image Source : PTI
कई महिलाओं ने उन पर यौन उत्पीड़न के भी आरोप लगाए। उन्होंने कई सुझाव और अपनी बेटी सहित महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां कर भी सुर्खियां बटोरीं और इन सब बातों से उनके प्रचार के पटरी से उतरने की आशंका पैदा हो गई।
इन विवादों में सबसे प्रमुख वह वीडियो रहा जो पांच वर्ष बाद सामने आया जिसमें ट्रम्प यह कहते हुए सुनाई पड़ते हैं कि वह महिलाओं का यौन उत्पीड़न कर स्टार की छवि होने के कारण बच निकलने में सक्षम हैं।
5/6 Image Source : PTI
इन विवादों में सबसे प्रमुख वह वीडियो रहा जो पांच वर्ष बाद सामने आया जिसमें ट्रम्प यह कहते हुए सुनाई पड़ते हैं कि वह महिलाओं का यौन उत्पीड़न कर स्टार की छवि होने के कारण बच निकलने में सक्षम हैं।
ट्रम्प ने 1987 से ही राष्ट्रपति चुनाव लड़ने का विचार किया था लेकिन कई लोगों का मानना है कि 2011 में व्हाइट हाउस संवाददाताओं के रात्रि भोज के दौरान उनका विचार और प्रबल हुआ। ट्रम्प ने तब अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के अमेरिकी नागरिक होने पर ही सवाल खड़ा किया था।
6/6 Image Source : PTI

Advertisement