नाश्ते में 1 कटोरी दलिया कई किलो वजन कम कर सकता है, जानिए कैसे खाएं
नाश्ते में 1 कटोरी दलिया कई किलो वजन कम कर सकता है, जानिए कैसे खाएं
Daliya For Weight Loss: वजन घटाने के लिए कुछ हेल्दी डाइट में शामिल करना चाहते हैं तो आज से दलिया खाना शुरू कर दें। मोटापा घटाने के लिए दलिया बहुत असरदार मील है। 1 कटोरी दलिया खा कर आप आसानी से मोटापा कम कर सकते हैं।
Published : Sep 03, 2025 03:10 pm IST, Updated : Sep 03, 2025 03:10 pm IST
1/5Image Source : Freepik
सुबह नाश्ते में दलिया खाना सबसे अच्छा माना जाता है। नाश्ते में दलिया खाने से शरीर को भरपूर ऊर्जा मिलती है। फाइबर और पोषक तत्वों से भरपूर दलिया खाने से लंबे समय तक पेट भरा रहता है और आप कुछ भी उल्टा पुल्टा खाने से बचते हैं। आप चाहें तो डिनर में भी दलिया खा सकते हैं।
2/5Image Source : Freepik
वजन घटाने के लिए आप दलिया को पसंदीदा सब्जियां डालकर बना सकते हैं। दलिया में प्याज, लहसुन, बीन्स, मटर, शिमला मिर्च और गाजर का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप चाहें तो 2 टुकड़ आलू भी डाल सकते हैं। स्वाद बदलने के लिए कभी दाल के साथ खिचड़ी की तरह भी दलिया बना सकते हैं। इसमें चावल की जगह दलिया डालना होगा।
3/5Image Source : Freepik
आप चाहें तो दूध वाला दलिया बनाकर भी खा सकते हैं लेकिन वजन घटाने वाले इसमें मीठा न डालें। इस तरह दलिया खाना है तो दलिया को पहले पानी में उबाल लें। इसके बाद ऊपर से दूध मिलाकर दलिया खा लें।
4/5Image Source : Freepik
करीब 100 ग्राम दलिया खाते हैं जो बनकर 1 बड़ी कटोरी से भी ज्यादा हो जाता है तो इससे शरीर को सिर्फ 152 कैलोरीज मिलती हैं। दलिया लो कैलोरी फूड है। इसमें फाइबर की मात्रा काफी ज्यादा होती है।
5/5Image Source : Freepik
1 कटोरी दलिया में आपका पेट आसानी से भर जाता है। दलिया का जीआई 55 के आसपास है जो बहुत कम है। डायबिटीज के मरीज भी दलिया आसानी से खा सकते हैं।