मुंह की बदबू से छुटकारा पाने के 5 आसान घरेलू नुस्खे
मुंह की बदबू से छुटकारा पाने के 5 आसान घरेलू नुस्खे
मुंह की बदबू एक ऐसी समस्या है, जो कभी-कभी शर्मिंदगी का कारण बन जाती है। गर्मी में ये समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में कुछ आसान घरेलू नुस्खे अपनाकर आप मुंह की दुर्गंध से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं।
Published : Jun 23, 2026 03:49 pm IST, Updated : Jun 23, 2026 03:49 pm IST
1/5Image Source : Magnific
मुंह सूखने के कारण बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं, जो बदबू की सबसे बड़ी वजह है। ऐसे में दिनभर थोड़ा-थोड़ा करके पर्याप्त पानी पीते रहें। यह मुंह में लार बनाने में मदद करता है, जो नेचुरली बैक्टीरिया को साफ करती है।
2/5Image Source : Magnific
सौंफ और हरी इलायची नेचुरल माउथ फ्रेशनर की तरह का काम करते हैं। इनमें मौजूद एसेंशियल ऑयल्स मुंह की दुर्गंध को तुरंत खत्म कर देते हैं। ऐसे में कुछ भी खाने के बाद आधा चम्मच सौंफ चबाएं या एक इलायची मुंह में रख लें।
3/5Image Source : Magnific
नमक में नेचुरल एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, जो मुंह और गले के हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करते हैं। इसके लिए एक गिलास गुनगुने पानी में आधा चम्मच नमक मिलाएं। इस पानी से दिन में 2 बार अच्छी तरह कुल्ला या गरारे करें।
4/5Image Source : Magnific
ग्रीन टी में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो मुंह के बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकते हैं और सांसों को ताजा रखते हैं।
5/5Image Source : Magnific
लौंग में यूजेनॉल नामक तत्व होता है, जिसमें बेहतरीन एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। यह न सिर्फ बदबू दूर करती है बल्कि दांतों के दर्द में भी आराम देती है। मुंह में एक या दो लौंग रखकर हल्के-हल्के चबाएं। इसका रस मुंह की बदबू को तुरंत खत्म कर देगा।