किचन के 5 सामान जो कर देंगे आपकी लाइफ को आसान, क्या आपकी रसोई में हैं?
किचन के 5 सामान जो कर देंगे आपकी लाइफ को आसान, क्या आपकी रसोई में हैं?
Kitchen Items For Easy Doing: मॉर्डन किचन में काम करना काफी आसान हो गया है। रसोई में ऐसे कई आइटम इस्तेमाल किए जाने लगे हैं जो आपकी लाइफ को काफी क्विक और ईजी बना देते हैं। क्या आपकी किचन में मौजूद हैं ये बड़े काम की 5 चीजें।
Published : Jun 22, 2026 02:14 pm IST, Updated : Jun 22, 2026 02:14 pm IST
1/5Image Source : India Tv
खाना पकाने को आसान बनाना है तो किचन में चॉपर बोर्ड बड़े काम की चीज है। इससे फल सब्जियां आसानी से कट जाती हैं। आप किसी भी शेप में फल सब्जियां काट सकते हैं। स्टील या लकड़ी के चॉपर बोर्ड का इस्तेमाल आप रोटी बेलने के लिए भी कर सकते हैं। आपको अपनी रसोई में चॉपर बोर्ड जरूर रखना चाहिए।
2/5Image Source : India Tv
दूसरे बड़े काम का जरूरी सामान है बर्तन धोकर रखने वाली टोकरी। ज्यादातर घरों में ऐसी टोकरी का इस्तेमाल किया जाता है जिसमें से नीचे से पानी लीक होता है। लेकिन अब ऐसी बास्केट मिलने लगी हैं जिसमें से पानी लीक नहीं होता और पानी निकलने के लिए एक स्लोप जैसा होता है। इसे सिंक के पास रखने से सारा पानी सिंक में गिरता है और स्लैब गीली नहीं होती है।
3/5Image Source : India Tv
इसी तरह फलों को धोकर रखने के लिए भी मार्केट में स्मार्ट बास्केट आने लगी हैं। कई बार फल सब्जियों को धोकर पानी निकलने के लिए स्लैब पर रख देते हैं जिससे फर्श और स्लैब गीली हो जाती है। आजकल ऐसी स्टील की बास्केट आने लगी हैं जो आसानी से सिंक में फिट हो जाती हैं और इससे पानी निकल जाता है। सूखने का बाद फल सब्जियों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
4/5Image Source : India Tv
चावल, दाल और दलिया जैसी चीजें धोने के लिए मार्केट में बाउल शेप में कंटेनर मिलते हैं। इसमें किनारे में जाली जैसी होती है जिससे पानी आसानी से निकल जाता है। आप इसमें चावल धोकर आसानी से पानी निकाल सकते हैं। पास्ता, मैकरोनी भी इसमें छान सकते हैं। ये बड़े काम का आइटम है जो आपकी किचन में होना चाहिए।
5/5Image Source : India Tv
व्हिस्कर का इस्तेमाल दही फेंटने, क्रीम फेंटन, कॉफी या दूसरी चीजें बीट करने के लिए किया जाता है। इससे आपकी मेहनत बचती है और बड़ी आसानी से काम हो जाता है। डोसा के लिए चावल फेंटने हों या दही वड़ा के लिए दाल फेंटनी हो, आपके काम आसानी से हो जाते हैं। इसे अपनी किचन का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए।