Published : Jan 02, 2025 09:00 pm IST, Updated : Jan 02, 2025 09:00 pm IST
1/5Image Source : Freepik
सर्दियों में अक्सर लोगों को डैंड्रफ की समस्या का सामना करना पड़ता है। क्या आप जानते हैं कि आप घर पर नेचुरल तरीके से भी इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। आइए डैंड्रफ को दूर भगाने वाले इस केमिकल फ्री हेयर पैक की रेसिपी के बारे में जानते हैं।
2/5Image Source : Freepik
हेयर मास्क बनाने के लिए आपको नीम के पत्तों और आंवला की जरूरत पड़ेगी। एक कटोरे में सबसे पहले नीम की पत्तियों के पेस्ट को निकाल लीजिए। अब इस पेस्ट में लगभग दो स्पून आंवला के जूस को अच्छी तरह से मिला लीजिए।
3/5Image Source : Freepik
आपको इस हेयर पैक को अपने बालों पर और अपनी स्कैल्प पर अप्लाई करना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए इस हेयर मास्क को लगभग आधे घंटे तक लगाकर रखें। 30 मिनट के बाद आप माइल्ड शैंपू से हेयर वॉश कर सकते हैं।
4/5Image Source : Freepik
आप इस हेयर पैक को एक हफ्ते में एक से दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं। महज एक महीने के अंदर आपके डैंड्रफ की समस्या कम होने लगेगी। आंवला और नीम, दोनों नेचुरल चीजें आपकी हेयर हेल्थ के लिए वरदान साबित हो सकती हैं।
5/5Image Source : Freepik
आंवला में पाए जाने वाले विटामिन सी, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल गुण आपके बालों को पोषण देने में भी कारगर साबित हो सकते हैं। इसके अलावा इस हेयर पैक की मदद से आप हेयर फॉल की समस्या को भी दूर कर सकते हैं।