रात को सोने से पहले चेहरे पर लगाएं ये चीजें, झुर्रियों का मिट जाएगा नामोनिशान
रात को सोने से पहले चेहरे पर लगाएं ये चीजें, झुर्रियों का मिट जाएगा नामोनिशान
उम्र के साथ चेहरे पर बारीक रेखाएं और झुर्रियां आना स्वाभाविक है, लेकिन सही नाइट स्किन केयर रूटीन से आप इन्हें काफी हद तक कम कर सकते हैं और त्वचा की चमक बरकरार रख सकते हैं।
Published : Mar 06, 2026 06:26 pm IST, Updated : Mar 06, 2026 06:26 pm IST
1/5Image Source : Freepik
उम्र के साथ चेहरे पर बारीक रेखाएं और झुर्रियां आना स्वाभाविक है, लेकिन सही नाइट स्किन केयर रूटीन से आप इन्हें काफी हद तक कम कर सकते हैं और त्वचा की चमक बरकरार रख सकते हैं।
2/5Image Source : freepik
एलोवेरा में विटामिन C और E भरपूर मात्रा में होते हैं। यह त्वचा को गहराई से हाइड्रेट करता है और कोलेजन उत्पादन को बढ़ाता है, जिससे त्वचा में कसावट आती है। इसके लिए फ्रेश एलोवेरा जेल से 5 मिनट तक चेहरे की मसाज करें और सो जाएं।
3/5Image Source : freepik
नारियल तेल एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। यह त्वचा की नमी को लॉक करता है और 'फ्री रेडिकल्स' से लड़ता है जो झुर्रियों का मुख्य कारण हैं। अगर आपकी त्वचा ऑयली या मुहांसों वाली है, तो इसे सीधे चेहरे पर न लगाएं।
4/5Image Source : freepik
यह एक पुराना लेकिन सबसे असरदार नुस्खा है। ग्लिसरीन त्वचा को नमी देती है, जबकि गुलाब जल पीएच लेवल को संतुलित रखता है। आधा चम्मच गुलाब जल में 2-3 बूंद ग्लिसरीन मिलाकर चेहरे पर लगाएं।
5/5Image Source : freepik
बादाम के तेल में विटामिन A होता है, जो बारीक रेखाओं को मिटाने के लिए मशहूर है। यह डार्क सर्कल्स को कम करने में भी मदद करता है। इससे हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है।