चेहरे को चमकाने के लिए लगाएं हल्दी टोनर, मुहांसे और दाग हो जाएंगे दूर
चेहरे को चमकाने के लिए लगाएं हल्दी टोनर, मुहांसे और दाग हो जाएंगे दूर
हल्दी स्किन के लिए सबसे हेल्दी होती है। ये एक ऐसी चीज है जो आसानी से सबके घर में मिल जाती है। आप इसका इस्तेमाल करके घर में ही अपने चेहरे को साफ और खूबसूरत बना सकते हैं। हल्दी का टोनर लगाने से त्वचा पर चमक आ जाएगी।
Published : May 13, 2025 02:10 pm IST, Updated : May 13, 2025 02:10 pm IST
1/5Image Source : Freepik
केमिकल प्रोडक्ट चेहरे को नुकसान पहुंचाते हैं। हर किसी को ये प्रोडक्ट सूट करें ऐसा जरूरी नहीं है। लेकिन हल्दी एक ऐसी चीज है जिसे आप आसानी से चेहरे पर लगा सकते हैं। आपकी स्किन ऑयली हो, ड्राई हो तो भी हल्दी फायदेमंद है।
2/5Image Source : Freepik
अगर आपकी स्किन ड्राई है तो स्किन को हाइट्रेड करने के लिए हल्दी से बने टोनर का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप टोनर बनाने के लिए हल्दी में गुलाब जल और एलोवेरा डालकर मिक्स करें। इस टोनर को लगाते रहें।
3/5Image Source : Freepik
एक्ने की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए हल्दी सबसे किफायती चीज है। हल्दी एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज एक्ने ब्रेकआउट को कंट्रोल करने में मदद करता है। इससे मुंहासे दूर होते हैं।
4/5Image Source : Freepik
हल्दी लगाने से आपका चेहरा ग्लोइंग लगने लगता है। फेस पर काले धब्बे साफ होते हैं और समय-समय पर हल्दी का इस्तेमाल करने से चेहरे पर नया निखार आता है।
5/5Image Source : Freepik
हल्दी में एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो आपकी स्किन को सनबर्न या ड्राईनेस से आराम पहुंचाते हैं। हल्दी टोनर एक्जिमा और सोरायसिस की समस्या से भी राहत देता है।