शादी से पहले अपने पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, नहीं आएगी तलाक की नौबत
शादी से पहले अपने पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, नहीं आएगी तलाक की नौबत
शादी का फैसला जिंदगी के सबसे बड़े फैसलों में से एक होता है। अक्सर लोग प्यार और रोमांस में इतने खो जाते हैं कि उन बातों पर चर्चा करना भूल जाते हैं, जो आगे चलकर बड़े झगड़ों का कारण बन सकते हैं। अगर आप अपनी शादीशुदा जिंदगी को तलाक और कलह से बचाना चाहते हैं, तो शादी से पहले पार्टनर से ये 5 सवाल जरूप पूछ लें।
Published : Mar 17, 2026 06:11 pm IST, Updated : Mar 17, 2026 06:11 pm IST
1/5Image Source : freepik
बच्चों और फैमिली प्लानिंग पर क्या विचार है?: यह सुनने में थोड़ा गंभीर लग सकता है, लेकिन यह बहुत जरूरी है। क्या आपको बच्चे चाहिए? अगर हां, तो कब? बच्चों की परवरिश को लेकर आपकी क्या विचारधारा है? ये सवाल इसलिए जरूरी है क्योंकि कई बार एक पार्टनर को बच्चे चाहिए होते हैं और दूसरे को नहीं, जिससे भविष्य में मनमुटाव पैदा होता है।
2/5Image Source : freepik
फाइनेंशियल गोल्स और खर्च करने की आदतें कैसी हैं?: शादी के बाद 'मेरा पैसा' और 'तुम्हारा पैसा' अक्सर 'हमारा पैसा' बन जाता है। आप कितना बचाते हैं और कितना खर्च करते हैं? क्या आप पर कोई पुराना कर्ज है? घर के खर्चों को हम कैसे बाटेंगे? पार्टनर से ये सवाल इसलिए पूछना चाहिए क्योंकि पैसों को लेकर होने वाले विवाद तलाक के सबसे बड़े कारणों में से एक हैं।
3/5Image Source : freepik
करियर और घर की जिम्मेदारियों का बंटवारा कैसे होगा?: आज के दौर में करियर और पर्सनल लाइफ का बैलेंस बहुत मायने रखता है। क्या शादी के बाद हम दोनों काम करेंगे? अगर किसी एक का ट्रांसफर दूसरे शहर में होता है, तो हम क्या करेंगे? घर के कामों में आपकी भागीदारी कितनी होगी? काम का बोझ जब एक ही व्यक्ति पर आता है, तो धीरे-धीरे रिश्तों में कड़वाहट आने लगती है।
4/5Image Source : freepik
झगड़ों को सुलझाने का आपका तरीका क्या है?: हर कपल के बीच बहस होती है, लेकिन आप उसे खत्म कैसे करते हैं, यह मायने रखता है। क्या आप नाराज होने पर चुप हो जाते हैं या बात करना पसंद करते हैं? क्या आप पुरानी बातों को खींचते हैं या समाधान ढूंढते हैं? कम्युनिकेशन गैप ही रिश्तों को दीमक की तरह चाट जाता है।
5/5Image Source : freepik
परिवार और स्पेस को लेकर क्या सीमाएं हैं?: शादी सिर्फ दो लोगों की नहीं, दो परिवारों की भी होती है। हमारे निजी फैसलों में परिवार का दखल कितना होगा? हम अपने माता-पिता के साथ रहेंगे या अलग? एक-दूसरे के 'Me Time' या दोस्तों के साथ बाहर जाने को लेकर आपकी क्या राय है? प्राइवेसी की कमी और परिवार का ज्यादा हस्तक्षेप अक्सर शादी टूटने की वजह बनता है।