ये इनडोर प्लांट्स बिना धूप के भी रहेंगे हरे-भरे, बिना एसी के घर रहेगा ठंडा ठंडा कूल कूल
ये इनडोर प्लांट्स बिना धूप के भी रहेंगे हरे-भरे, बिना एसी के घर रहेगा ठंडा ठंडा कूल कूल
अगर आपको भी अपने घर में हरियाली पसंद है और घर का हर कोना आप पेड़ पौधे से सजाना चाहते हैं तो इन कुछ इनडोर प्लांट्स को अपने घर में ज़रूर लेकर आएं। चलिए जानते हैं ये इनडोर प्लांट्स कौन से हैं?
Published : Apr 03, 2026 01:07 pm IST, Updated : Apr 03, 2026 01:07 pm IST
1/6Image Source : UNSPLASH
अगर आपको भी अपने घर में हरियाली पसंद है और घर का हर कोना आप पेड़ पौधे से सजाना चाहते हैं तो इन कुछ इनडोर प्लांट्स को अपने घर में ज़रूर लेकर आएं। इन पौधों की सबसे ख़ास बात यह है कि इनकी देखभाल के लिए बहुत ज़्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ता है साथ ही इन्हें धूप दिखाने की भी ज़रूरत नहीं पड़ती है। चलिए जानते हैं ये इनडोर प्लांट्स कौन से हैं?
2/6Image Source : UNSPLASH
एग्लोनिमा प्लांट: एग्लोनिमा प्लांट अपनी गुलाबी और हरी पत्तियों के लिए जानी जाती है। यह एक इनडोर पौधा है जो कम रोशनी वाली जगहों पर भी खूब बढ़ता है। इस खूबसूरत ट्रॉपिकल पौधे को आप वाहन रखें जहां सीधी धूप न पड़े या रोशनी कम हो। एग्लोनिमा प्लांट उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है, जिन्हें इनडोर गार्डनिंग का शौक है।
3/6Image Source : UNSPLASH
रबर प्लांट : रबर प्लांट अपने चमकदार पत्तों के लिए जाना जाता है जो इसे इनडोर जगहों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनाता है। रबर प्लांट की देखभाल के लिए, इसे कम धूप में रखें और जब मिट्टी की ऊपरी एक इंच परत सूख जाए, तो इसे पानी देना याद रखें। जड़ों को सड़ने से बचाने के लिए ज़्यादा पानी देने से बचें।
4/6Image Source : unsplash
जेडजेड प्लांट: जेडजेड प्लांट घर में कम रोशनी वाली या अंधेरी जगहों के लिए एकदम सही है। अगर आपके घर में कुछ ऐसे कोने हैं जिन्हें थोड़ी रौनक की ज़रूरत है, तो इस पौधे का इस्तेमाल करने के बारे में सोचें। बहुत छोटे से लेकर बड़े साइज़ तक में मिलने वाले इसे पौधे को देखभाल की कम ज़रूरत होती है।
5/6Image Source : unsplash
स्नेक प्लांट: स्नेक प्लांट एक बेहतरीन इंडोर प्लांट है जो हवा को शुद्ध करता है और रात में भी ऑक्सीजन छोड़ता है। यह तनाव कम करता है, बेहतर नींद में मदद करता है और कम देखभाल में आसानी से पनपता है।
6/6Image Source : UNSPLASH
पीस लिली : चमकीले और गहरे हरे पत्तों वाला पीस लिली एक बेहतरीन इनडोर प्लांट है। अगर इसकी ठीक से देखभाल की जाए, तो इसमें बेहद खूबसूरत सफ़ेद फूल खिलते हैं। जहाँ ज़्यादातर फूल वाले पौधों को अच्छी-खासी धूप की ज़रूरत होती है, वहीं पीस लिली छाँव वाली जगहों पर भी अच्छी तरह बढ़ता है। लेकिन बिल्लियों और कुत्तों के लिए पीस लिली ज़हरीला होता है। इसलिए, अगर आपके घर में पालतू जानवर हैं, तो बेहतर होगा कि आप इस पौधे को अपनी लिस्ट से हटा दें।