क्या गर्मी में अलसी के बीज खा सकते हैं, जानिए कैसे करें इस्तेमाल
क्या गर्मी में अलसी के बीज खा सकते हैं, जानिए कैसे करें इस्तेमाल
Flax Seeds In Summer: अलसी के बीज सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। सर्दियों में ज्यादातर लोग अलसी सीड्स का सेवन करते हैं, लेकिन क्या गर्मी में अलसी के बीज खा सकते हैं। जानिए कैसे और कितना इस्तेमाल करें?
Published : Apr 23, 2025 03:06 pm IST, Updated : Apr 23, 2025 03:06 pm IST
1/5Image Source : Freepik
अलसी सीड्स को सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। अलसी में ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन, फाइबर भरपूर होता है। लेकिन इसकी तासीर गर्म होती है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठता है कि गर्मी में अलसी के बीज खा सकते हैं या नहीं।
2/5Image Source : Freepik
अलसी के बीज गर्मियों में भी खा सकते हैं। लेकिन आपको सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करना चाहिए। आप दवा के रूप में अलसी के बीज किसी भी सीजन में खा सकते हैं। गर्मियों में अलसी के बीज को पानी में भिगोकर इस्तेमाल करना अच्छा माना जाता है।
3/5Image Source : Freepik
गर्मियों में ज्यादा मात्रा में अलसी का सेवन शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। अत्यधिक अलसी के बीज खाने से पेट में गर्मी हो सकती है। इससे पेट में सूजन, अपच जैसी पाचन से जुड़ी परेशानियां भी हो सकती है।
4/5Image Source : Freepik
गर्मियों में आप रोजाना 1 चम्मच अलसी के बीज आसानी से खा सकते हैं। इससे वजन घटाने, हार्ट को हेल्दी रखने और कोलेस्ट्रॉल, हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। अलसी को हार्ट के लिए काफी अच्छा माना जाता है।
5/5Image Source : Freepik
ब्लड शुगर कंट्रोल करने में भी अलसी के बीज मदद करते हैं। डायबिटीज के मरीज 1-2 चम्मच अलसी के बीज आसानी से खा सकते हैं। इससे शुगर कम करने में आसानी होगी।