सर्दियों में नहीं फटेंगे गाल और होंठ, बस रात में सोने से पहले कर लें ये काम
सर्दियों में नहीं फटेंगे गाल और होंठ, बस रात में सोने से पहले कर लें ये काम
सर्दियां आते ही ठंडी हवाएं जहाँ एक ओर राहत देती हैं, वहीं दूसरी ओर हमारी स्किन की नमी छीन लेती हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं, रात में सोने से पहले कौन से आसान उपाय आपकी स्किन को मुलायम और ग्लोइंग बनाए रख सकते हैं।
Published : Oct 21, 2025 02:28 pm IST, Updated : Oct 21, 2025 02:34 pm IST
1/5Image Source : FREEPIK
सर्दियां आते ही ठंडी हवाएं जहाँ एक ओर राहत देती हैं, वहीं दूसरी ओर हमारी स्किन की नमी छीन लेती हैं। इस वजह से होंठ फटने लगते है, गाल रूखे और चेहरा बेजान हो जाता है। महंगे क्रीम-लोशन भी कई बार इस ड्रायनेस पर काम नहीं करते। ऐसे में काम आते हैं दादी-नानी के आज़माए हुए घरेलू नुस्खे, जो न सिर्फ नेचुरल हैं बल्कि स्किन को भीतर से पोषण भी देते हैं। चलिए जानते हैं, रात में सोने से पहले कौन से आसान उपाय आपकी स्किन को मुलायम और ग्लोइंग बनाए रख सकते हैं।
2/5Image Source : freepik
घी या नारियल तेल: रात को सोने से पहले होंठों पर थोड़ा सा घी या नारियल तेल लगाना नमी बनाए रखने और फटे होंठों को ठीक करने का एक बहुत अच्छा और प्रभावी घरेलू उपाय है। ये दोनों ही प्राकृतिक मॉइस्चराइज़र के रूप में काम करते हैं, जिससे होंठों को पोषण मिलता है और वे मुलायम बने रहते हैं।
3/5Image Source : freepik
वैसलीन: रात भर होंठों को मुलायम रखने के लिए वैसलीन बेहद फायदेमंद है। अपने सूखे होठों पर वैसलीन लगाएं, इसे कुछ मिनट के लिए छोड़ दें, फिर टूथब्रश से होठों को हल्के से रगड़ें। वैसलीन पेट्रोलियम जेली को नींबू के साथ मिलाएं और त्वचा को चमकदार बनाने वाले मास्क के रूप में अपने चेहरे पर लगाएं।
4/5Image Source : freepik
एलोवेरा जेल: रात को सोने से पहले एलोवेरा जेल भी अपनी त्वचा और होंठों पर लगा सकते हैं। एलोवेरा का ताजा जेल नमी प्रदान करता है और जलन को कम करता है।
5/5Image Source : freepik
बादाम तेल या विटामिन ई तेल: बादाम तेल और विटामिन ई तेल होंठों को मुलायम और हाइड्रेटेड रखने में मदद करते हैं। आप इन्हें सीधे लगा सकते हैं