बालों को ग्रोथ को बढ़ाने में इन देसी चीज़ों का नहीं है कोई जवाब, ऐसे करें इस्तेमाल
बालों को ग्रोथ को बढ़ाने में इन देसी चीज़ों का नहीं है कोई जवाब, ऐसे करें इस्तेमाल
आज के समय में अधिकतर लोगों को हेयर फॉल, कमजोर बाल या फिर बालों में घनत्व कम होना जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जाने-अनजाने में कई ऐसी आदतों के शिकार हो गए हैं जो बालों की सेहत के लिए काफी हानिकारक है।
Published : Apr 04, 2025 11:43 pm IST, Updated : Apr 05, 2025 12:10 am IST
1/4Image Source : social
आज के समय में अधिकतर लोगों को हेयर फॉल, कमजोर बाल या फिर बालों में घनत्व कम होना जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जाने-अनजाने में कई ऐसी आदतों के शिकार हो गए हैं जो बालों की सेहत के लिए काफी हानिकारक है। यहीं कारण है कि कम उम्र ही लोग गंजेपन की समस्या से परेशान दिख रहे हैं। बालों की सेहत के लिए जरूरी है कि लाइफस्टाइल के साथ-साथ खानपान का विशेष ध्यान रखें। भोजन में पोषक तत्वों की कमी के कारण भी इस समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में चाहे तो अपनी डाइट में इन 5 चीजों को शामिल कर सकते हैं।
2/4Image Source : social
हेयर फॉल की समस्या से छुटकारा पाने के लिए पालक का सेवन करें। इसमें आयरन अधिक मात्रा में पाया जाता है और इसमें सीबम होता है जो बालों के लिए प्राकृतिक कंडीशनर का काम करता है। हरी पत्तेदार सब्जियों में ओमेगा -3 एसिड, मैग्नीशियम, पोटेशियम, कैल्शियम और आयरन अधिक होता है जो बालों को चमकदार और घने बनाने में मदद करते हैं।
3/4Image Source : social
सूरजमुखी के बीज विटामिन बी5 से भरपूर होते हैं जो स्कैल्प में खून को प्रवाह को सही रखने के साथ बालों को बढ़ने में मदद करते हैं। इसलिए रोजाना थोड़ी मात्रा में सूरजमुखी के बीज खा सकते हैं।
4/4Image Source : social
चुकंदर भी बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें नाइट्रेट्स नामक प्राकृतिक रसायन पाया जाता है जो सिर में ब्लड सर्कुलेशन को ठीक करने के साथ बालों के स्कैल्प में ऑक्सीजन और पोषक तत्व की कमी को पूरा कर सकता है। इसलिए गंजेपन से निजात पाने के लिए चुकंदर को सलाद, जूस आदि के रूप में खा सकते हैं।