इन चीजों को खाने से चेहरे को मिलेगा नेचुरल ग्लो, डाइट में ज़रूर करें शामिल
इन चीजों को खाने से चेहरे को मिलेगा नेचुरल ग्लो, डाइट में ज़रूर करें शामिल
अगर आप चाहते हैं कि बढ़ती उम्र में भी आपकी त्वचा की खूबसूरती बरकरार रहे तो आपको अपनी डाइट का ख़ास ख्याल रखना होगा। तो चलिए जानते हैं नेचुरल निखार के लिए अपनी डाइट में किन फूड्स को शामिल करें?
Published : Mar 21, 2026 09:36 pm IST, Updated : Mar 21, 2026 09:46 pm IST
1/6Image Source : unsplash/freepik
अगर आप चाहते हैं कि बढ़ती उम्र में भी आपकी त्वचा की खूबसूरती बरकरार रहे तो आपको अपनी डाइट का ख़ास ख्याल रखना होगा। डाइट में विटामि सी से भरपूर इन फूड्स को शामिल कर, नेचुरल निखार मिल सकता है। विटामिन C से त्वचा को चमक प्रदान करती है और चेहरे को सनबर्न से बचाती है। तो, चलिए जानते हैं नेचुरल निखार के लिए डाइट में किन फूड्स को शामिल करें?
2/6Image Source : UNSPLASH
आंवला: आंवला शरीर से ज़हरीले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है, कोलेजन को बढ़ावा देता है, और त्वचा को तरोताज़ा लुक देता है। इसमें विटामिन C की मात्रा बहुत ज़्यादा होती है जो त्वचा की गहराई तक जाकर उसे ठीक करती है और तरोताज़ा बनाती है।
3/6Image Source : UNSPLASH
पपीता: स्किन के लिए पपीता सबसे अच्छे फलों में से एक है। यह मुलायम, ठंडक देने वाला, और त्वचा के लिए फ़ायदेमंद विटामिन C से भरपूर होता है। यह त्वचा के दाग-धब्बे कम करने में मदद करता है, त्वचा के असमान रंग को ठीक करता है।
4/6Image Source : UNSPLASH
अमरूद: अमरूद एक ऐसा फल है जो अपने मीठे-खट्टे स्वाद और विटामिन C की भरपूर मात्रा से आपको हैरान कर देता है। यह आपकी त्वचा को कसा हुआ रखता है, उसकी बनावट को बेहतर बनाने में मदद करता है, और बिना किसी ज़्यादा मेहनत के आपकी त्वचा में एक प्राकृतिक चमक लाता है।
5/6Image Source : UNSPLASH
नींबू न केवल भोजन का स्वाद बढ़ाने के लिए, बल्कि त्वचा की देखभाल के लिए भी एक अद्भुत प्राकृतिक उपाय है। इसमें मौजूद विटामिन सी और साइट्रिक एसिड त्वचा को कई तरह से स्वस्थ और चमकदार बनाने में मदद करते हैं।
6/6Image Source : UNSPLASH
स्ट्रॉबेरी: स्ट्रॉबेरी पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं जो त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। ये दाग-धब्बे कम करने, रोमछिद्रों को कसने और आपके चेहरे को ताज़ा व साफ़ दिखाने में सहायक होती हैं। आप इन्हें स्मूदी में मिलाकर पी सकते हैं, या फिर कुछ स्ट्रॉबेरी को ठंडा करके एक मज़ेदार और मीठे स्नैक के तौर पर खा सकते हैं।